ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
छत्तीसगढ़

सुतिया पाठ जलाशय के विस्तारीकरण की मांग को लेकर लामबंद हुए किसान, सरकार को दिया अल्टीमेटम

कवर्धा : कबीरधाम जिला के लोहारा क्षेत्र में स्थित सुतिया पाठ जलाशय (sutiya path reservoir) विस्तारीकरण की मांग को लेकर क्षेत्र के किसानों ने चिलचिलाती धूप में आक्रोश रैली निकाली। कबीरधाम जिला के लोहारा क्षेत्र में स्थित सुतिया पाठ जलाशय के विस्तारीकरण नहीं होने से क्षेत्र के कई गांव के किसानों को सिचाई के लिए पर्याप्त पानी जलाशय से नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के किसान लंबे समय से सुतिया पाठ जलाशय विस्तारीकरण की मांग करते आ रहे हैं। आज से 15 दिन पहले भी किसानों ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा था।

जलाशय के विस्तारीकरण की मांग ने पकड़ा जोर

जिला पंचायत सदस्य भावना बोहरा के नेतृत्व में किसानों ने तेज धूप चिलचिलाती गर्मी में 18 किलोमीटर बैलगाड़ी से और पैदल चलकर लोहारा एसडीएम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम जल्दी जलाशय विस्तारीकरण करने ज्ञापन सौंपा। पूर्व भाजपा सरकार ने 2018 में सुतिया पाठ जलाशय विस्तारीकरण (sutiya path reservoir) को लेकर साढ़े 16 करोड़ रुपये स्वीकृत किये थे, लेकिन जैसे ही सत्ता परिवर्तन हुआ जलाशय विस्तारीकरण का कार्य नहीं हो पाया। जिसके चलते क्षेत्र के किसानों में वर्तमान राज्य सरकार के प्रति आक्रोश है।

किसानों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम 

क्षेत्र के किसानों और बीजेपी ने राज्य सरकार को 100 दिनों का अल्टीमेटम है कि अगर इन दिनों में सुतिया पाठ जलाशय का विस्तारीकरण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा और इसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button