ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
देश

पीपल्याराव गुरुद्वारा में होगा कीर्तन समागम छत्रपति नगर में भगवान का महामस्तकाभिषेक

इंदौर। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों के कार्यक्रम 3 जून को आयोजित किए जाएंगे। इनमें सिख समाज का तीन दिनी कीर्तन समागम की शुरुआत होगी। इसके अलावा संस्कृति बचेगी तो राष्ट्र बचेगा कार्यक्रम भी होगा। अखिल भारतीय कीर्तन प्रसारक मंडल का कीर्तन महोत्सव व श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर भी आयोजित किया जाएगा।

– आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान आदिनाथ का महामस्तकाभिषेक होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे मंगलाष्टक के सात होगी। महामस्तकाभिषेक वर्ष में तीन बार किया जाता है। इस अवसर पर आदिनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट छत्रपति नगर, पार्शनाथ ग्रुप, महिला परिषद्, बहु मंडल छत्रपति नगर के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

– सिख समाज द्वारा गुरु हरगोविंद सिंह की जयंती पर दाताबंदी छोड़ पीपल्याराव गुरुद्वारा पर आयोजित तीन दिनी कीर्तन दीवान की शुरुआत होगी। इसमें पहले दिन सुबह 7 बजे सुबह सुखमनी साहिब पाठ संगत द्वारा किया जाएगा। प्रदीप सिंह परवाना हुजूरी रागी कीर्तन करेंगे। अखंड पाठ साहिब किया जाएगा। ज्ञानी रणजोध सिंह हेड ग्रंथी द्वारा गुरमत विचार प्रस्तुत किया जाएगा। शाम को रहिरास साहब पाठ, कीर्तन, कथा और अरदास के साथ समाप्ति होगी।

– दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन और श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के संयुक्त तत्वाधान में शहर के प्रमुख 18 मंदिरों में श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 8.30 बजे से विजय नगर, छत्रपति नगर, राजेंद्र नगर, गुमाश्ता नगर, खातीवाला टैंक, स्मृति नगर, सुखलिया आदि स्थानों के मंदिर में होगा।

– इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल, अभ्यास मंडल और सेवा सुरभि के तत्वावधान में संस्कृति बचेगी तो राष्ट्र बचेगा कार्यक्रम प्रीतमलाल दुआ सभागृह में शाम 5.30 बजे से होगा। इसमें सूचना आयुक्त उदय माहूरकर संबोधित करेंगे। इस अवसर पर अतिथि के रूप में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव आदि मौजूद रहेंगे।

– अखिल भारतीय कीर्तन प्रसारक मंडल और मराठी मंडल दत्त मंदिर संस्थान का सुदामा नगर में कीर्तन महोत्सव होगा। इसमें कीर्तनकार विभिन्न महापुरुषों के प्रेरक जीवन प्रसंगों पर कीर्तन करेंगे।। कीर्तन 3 जून तक शाम 6 से रात 8 बजे तक होगा।

Related Articles

Back to top button