ब्रेकिंग
खंडवा के 'बिस्मिल्लाह होटल' में स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़, मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला आधा ... रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500...
मनोरंजन

अपने पिता की इस शर्त पर अमिताभ ने की थी जया से शादी फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी

बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल में से एक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने हमेशा से ही कपल गोल्स दिए हैं। वहीं आज यानी 3 जून को उनकी शादी के 50 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने अमिताभ और जया की कुछ पुरानी फोटोज शेयर की है। इसके साथ ही श्वेता ने उनकी हैप्पी मैरिड लाइफ के पीछे का खुलासा भी किया है। 3 जून साल 1973 अमिताभ और जया शादी के बंधन में बंधे थे। जया बच्चन यानी की जया भादुरी पहले से ही एक बड़ी एक्ट्रेस थीं। बिग बी से मिलने के बाद दोनों ने की आइकॉनिक फिल्में दी हैं। जिसमें चुपके-चुपके, शोले और अभिमान जैसी फिल्में शामिल हैं।

दिलचस्प है जया-अमिताभ की लव स्टोरी

अमिताभ और जया की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी रही है। पहली बार दोनों 1971 में फिल्म गुड्डी के सेट पर मिले थे। वहां दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। दोनों काफी लंबे रिलेशन में रहने के बाद शादी के बंधन में बंध गए थे। उनकी शादी से जुड़ा एक किस्सा काफी दिलचस्प है।

दरअसल अमिताभ फिल्म जंजीर के हिट होने पर जया को घुमाने के लिए लंदन ले जाना चाहते थे। इस बात को लेकर उनके पिता राजी नहीं थे। उन्होंने कहा कि वे जया को तभी ले जा सकते हैं जब वे उनकी पत्नी बन जाएंगी। जिसके बाद दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। फिर दोनों के दो बच्चे अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन हुए।

शादी से खुश नहीं थे जया के पिता

इतना ही नहीं जया के पिता भी उनकी शादी से खुश नहीं थे। दरअसल जया बच्चन ने नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो में एक बार अमिताभ से जुड़ा अपनी शादी का किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि वे उनके जल्दी शादी करने से खुश नहीं थे। जया ने कहा मैंने अमिताभ से कहा, लेकिन आपको मेरे माता-पिता से बात करनी होगी। उन्होंने मेरे पिता को बुलाया और उनसे बात की। मेरे पिता खुश नहीं थे। वे कभी नहीं चाहते थे कि मेरी जल्दी शादी हो। हम तीन बहनें थीं।

जया बच्चन ने आगे बताया कि शादी का प्रस्ताव सुनते ही उनके पिता ने कहा ‘मैं तुम्हें इस दुनिया में सिर्फ खुद को शिक्षित करने, शादी करने, घर बसाने और बच्चे पैदा करने के लिए नहीं लाया हूं। मैं चाहता हूं कि आप सभी अपने जीवन में कुछ करें।

Related Articles

Back to top button