ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने 7 माह पहले मांगी थी माफी मंडला-जबलपुर मार्ग का कार्य अभी भी अधूरा

मंडला । केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 7 महीने पूर्व नवंबर 2022 में आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले की धरती से जिलेवासियों से जिस बात की माफी मांगी थी। वह माफी नहीं सिर्फ एक जुमला थी। पिछले 8 वर्षों से महज 84 किमी लंबाई की निर्माणाधीन मंडला जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के गुणवत्ताहीन निर्माण और निर्माण में बरती गई बेहिसाब लापरवाही के कारण यह माफी मांगी गई थी और जिले की जनता से यह वादा किया था, लेकिन कार्य अधूरा पड़ा है।

कई माह पूरा होने की कोई गुंजाइश नहीं

अगले कई महीने तक इसके पूरा होने की कोई गुंजाइश नहीं, क्योंकि अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए जो टेंडर बुलवाए गए हैं, वे अभी भी प्रक्रिया के अधीन हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद और भी कई तरह के कागजी एवं विभागीय दस्तावेजीकरण होते हैं और इसमें कई हफ्ते गुजर जाते हैं इस दौरान बारिश का मौसम शुरू हो जाएगा और राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को पूरा करने का वादा मौसम खुलने तक ठंडे बस्ते में पड़ा रहेगा।

महज 15 किलोमीटर का पेच बाकी

गौरतलब है कि मंडला जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का सिर्फ 15 से 18 किलोमीटर का हिस्सा निर्माण किया जाना बाकी है। जिसके लिए नया टेंडर बुलवाया जाना प्रस्तावित है। निर्माणाधीन सड़क का कुछ हिस्सा दो पहाड़ियों के बीच से गुजरता है। बबैहा से चिरैडोंगरी के बीच पड़ने वाली पहाड़ी और कूड़ामैली से कालपी के बीच पड़ने वाली पहाड़ी क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य पूरा होना बाकी है और इससे लगे क्षेत्रों में भी सड़क निर्माण कार्य अधूरा है जहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। इतना ही नहीं निर्माण किए जा चुके गुणवत्ताहीन राष्ट्रीय राज मार्ग में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं दरारें पड़ चुकी है कुछ जगहों पर इन दरारों और गड्ढों का डामरीकरण किया गया था लेकिन वह भी उधड़ चुके हैं। यही कारण है कि सड़क पर पड़ी दरारों और गड्ढों की चपेट में आकर बड़े-बड़े भारी वाहन एवं छोटे चौपहिया, दुपहिया वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

बड़े गड्ढे के कारण हादसे

मंडला जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में सहजनी गांव के नजदीक बड़े गड्ढे के कारण 2 जून को भारी वाहन ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को सीधी टक्कर मार दी। मौके पर ही मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। 30 मई की रात को जबलपुर जा रहे दंपती के चौपहिया वाहन को सामने से आ रहे ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी और मौके पर ही पति की मृत्यु हो गई। घटना मंडला जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मैली तिराहा और टिकरिया थाना मार्ग पर हुई।

Related Articles

Back to top button