ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
खेल

वेस्टइंडीज के बाद जिम्बाब्वे का विश्व कप खेलने का सपना टूटा स्कॉटलैंड ने दिखाया बाहर का रास्ता

विश्व कप क्वालिफायर 2023 का सुपर सिक्स मैच जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया। इस मुकाबले को स्कॉटलैंड ने 31 रनों से जीता। स्कॉटलैंड ने जिम्बाब्वे का विश्व कप खेलने का सपना तोड़ दिया है। वहीं, स्कॉटलैंड चौथी बार वर्ल्ड कप खेलेगा। इससे पहले दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज भी विश्व कप से बाहर हो चुकी है।

ऐसी रही जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी

इस मैच में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 234 रन बनाए। जिम्बाब्वे की टीम पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी। 41.1 ओवर में 203 रनों पर ऑल आउट हो गई। स्कॉटलैंड के लिए जीत के हीरो बॉलर क्रिस सोल रहे। उनके आगे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज बेबस नजर आए। सोल ने क्रेग इरविन 2 रन, सीन विलियम्स 12 रन और इनोसेंट काइया 12 रन को पवेलियन भेजा। क्रिस सोल ने 33 रन देकर तीन विकेट लिए।

जिम्बाब्वे की टीम के 37 रनों के अंदर 4 विकेट गिर गए थे। इसके बाद रेयान बर्ल 83 रन और सिंकदर रजा 34 रन ने टीम को संभाला। 91 के स्कोर पर टीम को पांचवां झटका लगा। सिकंदर रजा आउट हो गए। इसके बाद रेयान के साथ वेसली मधेवेरे ने दिया। वेसली ने 40 रन की पारी खेली। इसके बाद फिर जिम्बाब्वे के विकेटों का गिरने शुरू हो गया। रेयान के आउट होते ही टीम की सारी उम्मीदें खत्म हो गई।

स्कॉटलैंड की पारी

स्कॉटलैंड की तरफ से क्रिस्टोफर मैकब्राइड और मैथ्यू क्रॉस ने पहले विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की। इसके अलावा ब्रैंडन मैकमुलेन और जॉर्ज मुन्से ने योग दिया। माइकल लीस्क ने टीम के लिए सर्वाधिक 48 रन बनाए।

Related Articles

Back to top button