ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
मध्यप्रदेश

बाइक सवार बदमाशों ने पुजारी के हाथ से छीना मोबाइल

उज्जैन। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के पिपलीनाका में बाइक सवार बदमाशों ने एक पुजारी के हाथों से मोबाइल छीन लिया। पुजारी मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जा रहा था। वारदात सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई है।

पुलिस ने बताया कि अमित पाठक निवासी शुजालपुर पुजारी है तथा एक साल से उज्जैन में ही रहकर मंगलनाथ मंदिर में पुजारी के रूप में काम करता है।

गुरुवार शाम को वह पैदल पिपलीनाका से जूना सोमवारिया की ओर मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था। उसी दौरान सरस्वती स्कूल के समीप शाम करीब साढ़े पांच बजे एक बाइक पर दो बदमाश आए और पीछे बैठक युवक ने अमित के हाथ से मोबाइल छीन लिया।

वारदात सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई है। इसमें आरोपित मोबाइल छीनकर ले जाते हुए नजर आ रहे है। आरोपितों की बाइक पर नंबर भी नहीं थे। इसके अलावा दोनों ने मास्क भी लगा रखे थे। अमित ने जीवाजीगंज पुलिस को शिकायत की है

Related Articles

Back to top button