ब्रेकिंग
Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क...
देश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी बनी बड़ी समस्या, भाजपा चुनाव में व्यस्त

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज बेरोजगारी एक भयावह समस्या बन गई है। कोरोना के सच को झुठलाकर भाजपा चुनाव में व्यस्त हो गई है। वह बेकारी और भुखमरी को समस्या ही नहीं मान रही है तो समाधान क्या करेगी? बिहार में चुनाव आते ही कुछ दिनों बाद तो प्रदेश के स्टार प्रचारक भी उड़ जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉलिंग कर उनके क्षेत्र की समस्याओं को समझ रहे थे। उन्होंने कहा कि महामारी के समय अन्य असाध्य बीमारियों के इलाज के लिए विधायक निधि से कम से कम 50 लाख रुपये देने की व्यवस्था होनी चाहिए। हृदय रोग, किडनी, लिवर तथा कैंसर के इलाज के लिए समाजवादी सरकार में मुफ्त चिकित्सा व्यवस्था थी। साथ ही विधायक निधि से 25 लाख रुपये देने की व्यवस्था थी। भाजपा सरकार ने इसे बंद कर दिया है।

Akhilesh Yadav

@yadavakhilesh

सपा ने भविष्य की पीढ़ियों को सशक्त करने के लिए उन तक लैपटॉप पहुँचाए…

भाजपा ने कोरोना बीमारी पर जीत हासिल करने की जगह चुनाव जीतने के लिए जंगल तक में एलईडी लगवाए…

इसे कहते हैं सोच का अंतर…

Twitter पर छबि देखें
4,247 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि दावा किसानों के बैंक खातों में पैसे भेजने का किया जा रहा है लेकिन, वास्तव में 20 लाख करोड़ रुपये के महापैकेज से किसानों के खाते में एक रुपया भी नहीं आया है। लघु एवं मध्यम श्रेणी के उद्योगों के लिए तीन लाख करोड़ रुपये के बंटवारे में उत्तर प्रदेश को कितना मिला? उसका कहां और कब इस्तेमाल होगा? बेरोजगार नौजवानों को कब से काम मिलेगा? अखिलेश ने कई जिलों के प्रमुख नेताओं से बात कर उनसे पार्टी की गतिविधियों व कोरोना संक्रमण की क्षेत्र में स्थिति के बारे में जानकारी ली।

Related Articles

Back to top button