ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

होम क्वारंटाइन में रह रहे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सिमडेगा। सिमडेगा जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र के बरटोली निवासी सह होम क्वारंटाइन में रह रहे 26 वर्षीय महावीर बैगा ने बुधवार की देर रात अपने घर के सामने ही मुनगा पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार बुधवार को दिन में पत्नी बसन्ती देवी के साथ कुछ बातों को लेकर उसकी नोंक-झोंक हुई थी। नोंक-झोंक के बाद पत्नी शाम को ही गांव में दूसरे के घर चली गई।

सुबह हुआ तो परिजनों ने देखा कि आंगन के ही मुनगा पेड़ पर साड़ी से फंदे बनाकर उसने आत्महत्या कर ली है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक का एक पैर पेड़ की डाली पर तो दूसरा पैर जमीन पर सटा हुआ था। मृतक की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की, यह पूरी तरह से अंत्यपरीक्षण के बाद ही स्‍पष्‍ट रूप से पता चल पाएगा। घटना की सूचना मिलते ही कुरडेग पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया है। मृतक कुछ दिन पहले ही दूसरे राज्य से घर लौटा था तथा होम क्वारंटाइन में था ।

Related Articles

Back to top button