ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: 'थाने के पास घर, फिर भी पुलिस को क्यों नहीं बताया?' ट्विशा के भाई का बड़ा आरोप; ... Indore Honeytrap Case: इंदौर में शराब कारोबारी से ₹1 करोड़ की वसूली; 2019 कांड की मास्टरमाइंड श्वेता... UP Weather Update: यूपी के बांदा में पारा 48.2°C पार, टूटा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया लू का 'र... NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ...
देश

दिल्ली में लौटा प्रदूषण: फिर जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 300 के पार

नई दिल्ली: कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण लौट आया है। दिल्ली की हवा फिर जहरीली हो गई है। गुरुवार सुबह आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 489 रिकॉर्ड किया गया जबकि पंजाबी बाग में एक्यूआई 428, मुंडका में एक्यूआई 373, झिलमिल में एक्यूआई 447 दर्ज किया गया। लोधी रोड में पीएम 2.5 और पीएम 10 क्रमशः 234 और 229 दर्ज किया गया जो कि खराब श्रेणी में आता है।

बुधवार को भी दिल्ली में वायु गुणवत्ता 280 दर्ज की गई थी। वहीं गाजियाबाद में यह 333, गुड़गांव में 266 और ग्रेटर नोएडा में 286 दर्ज की गई थी। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि न्यूनतम तापमान शुक्रवार को सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों से उत्तर-पश्चिम दिशा में तेज गति वाली ठंडी और शुष्क हवाएं चल रही है। तापमान गिरने और हवा की गति में कमी आने की वजह से शुक्रवार तक प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button