ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

वाटर पार्क में बच्चे के डूबने से मौत के बाद तैनात कर दिए कर्मचारी पुलिस जांच शुरू

कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र के राघव रीजेंसी होटल के वाटर पार्क में डूबने से हुई बालक की मौत के बाद शनिवार को यहां पर सुरक्षा में कर्मचारी तैनात नजर आए। घटना के बाद बालक के स्वजनों ने वाटर पार्क में सुरक्षा को लेकर एक भी कर्मचारी के तैनात न होने की बात कही थी। वहीं गेट पर भी कोई कर्मचारी नहीं होता था, लेकिन शनिवार को गेट में दो-दो कर्मचारी तैनात रहे। मामले को लेकर संचालक का कहना था कि वाटर पार्क में सुरक्षा के लिए कर्मचारी तैनात हैं, जब घटना हुई ताे सुरक्षा में लगे कर्मचारी कहां थे और उन्होंने यह क्यों नहीं देखा कि बालक छोटे पूल की जगह बड़े पूल में चला गया और दुर्घटना का शिकार हुआ। वहीं मामले को लेकर शुक्रवार की रात को ही एनकेजे थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी।

पुलिस ने देखे सीसीटीवी फुटेजः

पुलिस ने पूल की गहराई देखी और घटना के संबंध में कर्मचारियों से जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे। पुलिस वाटर पार्क संचालन को लेकर आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच कर रही है और संचालक से सभी दस्तावेज पेश करने को कहा गया है।

यह हुई थी घटनाः

बड़मलेहरा छतरपुर निवासी अथर्व पिता रोहित गुप्ता 10 वर्ष अपने नाना-नानी के यहां इंदिरा ज्योति कालोनी हाउसिंग बोर्ड आया था। शुक्रवार को वह अपनी मां व मौसी के साथ वाटर पार्क नहाने गया था। सभी वाटर पार्क में नहा रहे थे और पता नहीं कब अथर्व बड़े पूल में चला गया। जब वह काफी देर तक दिखाई नहीं दिया तो उसकी तलाश की गई। जिसमें वह पानी के अंदर मिला। बालक को स्वजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

स्वजनों ने वाटर पार्क की सुरक्षा पर लगाए थे आरोप

स्वजनों ने अस्पताल में आरोप लगाया था कि वाटर पार्क में सुरक्षा को लेकर कोई भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं थे। सुरक्षा न होने से बालक गहरे पानी में चला गया और हादसे का शिकार हो गया। वहीं मामले में जांच अधिकारी उपनिरीक्षक दिनेश कारोसिया का कहना है कि मौके का निरीक्षण किया गया है और सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए हैं। साथ ही संचालक से दस्तावेज भी मंगाए गए हैं और जांच के बाद यदि लापरवाही पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button