ब्रेकिंग
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्... Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कामजोंग में फिर भड़की हिंसा, 36 घंटों में 28 घरों में लगाई गई आग Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नया ड्राफ्ट पेश, संख्या 2.5 लाख तक सीम... IND-W vs ZIM-W 2nd T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, निकी प्रसाद और शेफाली वर... Donald Trump on Russia Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से क्यों किया... Stock Market Crash Today: महानवमी पर शेयर बाजार में धड़ाम! सेंसेक्स 538 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे ... Refurbished Smartphone Market in India: महंगे हुए नए फोन, भारत में 13% तक बढ़ी रिफर्बिश्ड स्मार्टफों... Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्म... AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A...
मध्यप्रदेश

रविवार को भोपाल नर्मदापुरम जबलपुर इंदौर उज्जैन सागरग्वालियर में बारिश की संभावना

अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। अरब सागर से हवाओं के साथ नमी आने के कारण प्रदेश में बादल छा रहे हैं। साथ ही कहीं-कहीं वर्षा भी हो रही है। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक नर्मदापुरम में तीन, मंडला में एक, मलाजखंड में 0.6, छिंदवाड़ा में 0.4, इंदौर में 0.1 मिलीमीटर वर्षा हुई। भोपाल में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई।

प्रदेश में सबसे अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, सागर,ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बाद हिमाचल पर मौजूद है।

दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उससे लगे तेलंगाना पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। ईरान के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन चार मौसम प्रणालियों के अलावा हवा का रुख भी बार-बार बदल रहा है।

वर्तमान में हवा का रुख दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। बीच-बीच में हवा का रुख पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिमी होने पर अरब सागर से हवाओं के साथ नमी आने के कारण बादल बनने लगते हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने लगती हैं। रविवार को भी पश्चिमी मध्य प्रदेश के शहरों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं भी चलने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button