ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
खेल

Ben Stokes ने किया बड़ा कारनामा बिना बॉल और बैट को हाथ लगाए ही रच डाला इतिहास

Ben Stokes Records: इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच 1 जून को एकमात्र टेस्ट मैच शुरू हुआ था। लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने आयरलैंड को 10 विकेट से हरा दिया। इस टेस्ट मैच में आयरलैंड की पहली पारी 56.2 ओवर में 172 रन पर समाप्त हुई। इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 4 विकेट पर 524 रन पर घोषित कर दी।

इंग्लैंड ने 4 गेंदों में जीता मैच

दूसरी पारी में आयरलैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 362 रन बनाकर इंग्लैंड को 11 रन का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड ने रनो का पीछा करते हुए सिर्फ 4 गेंदों में टारगेट हासिल कर दिया। इस मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस जीत के साथ वह टेस्ट क्रिकेट के 145 साल के इतिहास में बिना बल्लेबाजी, गेंदबाजी और कीपिंग के मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।

बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास

बेन स्टोक्स ही नहीं बल्कि इंग्लैंड टीम ने टेस्ट मैच में इतिहास रचा था। इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ 6.33 की औसत से 524 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान में 6.50 की औसत से 657 रन बनाए थे। 145 साल के टेस्ट इतिहास में किसी भी टीम ने 6.00 की दर से 400 रन नहीं बनाए हैं।

ओली पोप और बेन डकेट ने जड़ा शतक

इंग्लैंड के लिए पहली पारी में ओली पोप (Ollie Pope) ने 205 और बेन डकेट (Ben Duckett) ने 182 रन बनाए। डकेट ने 179 बॉल पर 24 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, पोप ने 208 गेंदों में 22 चौके और 3 छक्के लगाए।

जोश टंग ने किया टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण

आयरलैंड के लिए दूसरी पारी में एंडी मैकब्राइन (Andy McBrine) 86 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 115 गेंदों पर 14 चौके लगाए। मार्क अडैर (Mark Adair) 76 गेंदों में 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 88 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में इंग्लैंड के जोश टंग (Josh Tongue) ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। पहली पारी में वह विकेट नहीं ले सके। दूसरी पारी में उन्होंने 20 ओवर में 66 रन देकर 5 विकेट लिए।

Related Articles

Back to top button