ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
धार्मिक

Chanakya Niti: काम को गुप्त योजना बनाकर करना क्यों जरूरी जानें आचार्य चाणक्य की सीख

 आचार्य चाणक्य ने कहा है कि किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छे से रणनीति तो हर कोई बनाता है लेकिन उस रणनीति को गुप्त रखना भी बेहद जरूरी हैं। आचार्य चाणक्य ने एक श्लोक में जिक्र किया है कि ‘मन्त्रविस्रावी कार्यं नाशयति’। इसका मतलब है कि जो व्यक्ति किसी कार्य के संबंध में बनाई गई योजना को गुप्त नहीं रख सकते, उनके कार्य नष्ट-भ्रष्ट हो जाते हैं। आचार्य चाणक्य के मुताबिक किसी कार्य के लिए बनाई गई योजना में असावधानी बरतने से ऐसे लोगों पर प्रकट हो जाती है जो उसके विरोधी होते हैं।

कई बार ऐसा होता है जब योजना बनाई जाती है तो उस समय वहां कोई ऐसे अवांच्छित व्यक्ति हो सकते हैं, जो उसका भेद शत्रु पर प्रकट कर दें। इसलिए यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि सब कार्यों की सफलता के लिए मंत्रणा गुप्त होनी चाहिए और उसे तब तक गुप्त रखा जाना चाहिए जब तक कार्य पूर्णतया सफल न हो जाए।

॥ प्रमादाद् द्विषतां वशमुपयास्यति ।।

इस श्लोक में आचार्य चाणक्य ने कहा है कि यदि राजा अथवा राज्य के कर्मचारी अपनी मंत्रणा को गुप्त रखने में थोड़ा-सा भी आलस अथवा लापरवाही बरतते हैं तो योजना की गोपनीयता सुरक्षित न रह पाएगी और उसका भेद शत्रु के पास चला जाएगा, जिससे राज्य की हानि होगी और शत्रु को लाभ होगा।

॥ सर्वद्वारेभ्यो मन्त्रो रक्षितव्यः ॥

आचार्य चाणक्य के मुताबिक अपनी योजना के भेद प्रकट होने के सभी मार्गों को रोककर उसकी रक्षा करनी चाहिए अर्थात् इस प्रकार का प्रयत्न करना चाहिए कि अपनी योजना किसी भी प्रकार प्रकट न होने पाए। गुप्त रहस्यों को प्रकट होने से बचाने के लिए पूर्ण प्रयत्न करना चाहिए। ऐसे सभी द्वारों को बंद कर देना चाहिए, जिनसे रहस्य के फूटने की संभावना हो अर्थात् चुगलखोर, जिसके पेट में बात न पचती हो ऐसे व्यक्ति के सामने मंत्रणा नहीं करनी चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button