ब्रेकिंग
राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि... शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर
महाराष्ट्र

वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी के नेता परमेश्वर पर हुआ जानलेवा हमला

मुंबई। मुंबई में बदमाशों के हौसले बुंलद हैं। बीते शनिवार 27 मई को वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी के मुंबई यूथ प्रेसिडेंट परमेश्वर रणशूर पर 4 अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। हमले में पार्टी नेता गौतम हरल भी घायल हो गए थे। बदमाशों ने दोनों पर चाकू और रॉड से हमला किया था। हालांकि, अब पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

परमेश्वर को मारने के लिए दिया था 5 लाख का इनाम

पुलिस ने गैंगस्टर अबू सलेम के शूटर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि परमेश्वर रणशूर पर हमला करने के लिए 4 बदमाशों को 5 लाख रुपये का इनाम दिया गया था। चारों लोगों ने उन्हें जान से मारने के उद्देश्य से चाकू और लोहे के रॉड से हमला किया था। इसमें रणशूर बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें केईएम अस्पताल में भर्ती कराया था।

दारुखाना इलाके से किया गिरफ्तार

पुलिस ने रणशूर से घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 326 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं चारों बदमाशों को धर-दबोचा लिया। भोइवाड़ा पुलिस स्टेशन के सूत्रों ने बताया कि पुलिस निरीक्षक संजय निकम और उनकी टीम ने 4 लोगों को ठाणे और दारुखाना इलाके से गिरफ्तार किया है।

 

Related Articles

Back to top button