ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल
टेक्नोलॉजी

WhatsApp ने भारत में 74 लाख खातों पर लगाया बैन आईटी नियमों के तहत उठाया कदम

WhatsApp Ban Accounts: मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने भारत में 74 लाख से अधिक अकाउंट पर बैन लगा दिया है। मेटा ने नए आईटी नियम 2021 के तहत यह कार्रवाई की है। कंपनी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। वॉट्सऐप ने अपनी मासिक रिपोर्ट में बताया कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच 7,452,500 खातों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इनमें से 2,469,700 अकाउंट को किसी भी रिपोर्ट से पहले सक्रिय रूप से बैन कर दिया था।

वॉट्सऐप ने लॉन्च किया सिक्योरिटी सेंटर

वॉट्सऐप ने एक नया वैश्विक सुरक्षा केंद्र पेज लॉन्च किया है, जो यूजर्स के लिए वन-स्टॉप विंडो के रूप में काम करेगा। उपयोगकर्ता यह जान पाएंगे कि स्पैमर्स से खुद के कैसे सुरक्षित रखा जाए। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि इस पेज को सुरक्षा उपायों और इन-बिल्ट उत्पाद सुविधाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए बनाया गया है। यह सुरक्षा केंद्र 10 भारतीय भाषाओं- हिंदी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, मराठी, उर्दू और गुजराती में उपलब्ध होगा।

वॉट्सऐप का नया चैट लॉक फीचर

इस बीच, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने यूजर्स की बातचीत को प्राइवेट बनाने के लिए चैट लॉक फीचर की घोषणा की। यह नया फीचर यूजर्स की बातचीत को पासवर्ड से सुरक्षित करने देती है। वहीं, उन्हें एक अलग फोल्डर में सेव करती है। जब कोई आपको मैसेज भेजता है। आप उस चैट लॉक कर देते हैं तो भेजने वाले का नाम और संदेश छिप जाएगा। जुकरबर्ग ने कहा कि हम यूजर्स के लिए नई सुविधा लाने के लिए उत्साहित हैं। जिसे हम चैट लॉक कहते हैं।

Related Articles

Back to top button