ब्रेकिंग
Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया Delhi Police News: कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल के साथ मारपीट और बदसलूकी, आरएमएल अस्पताल में... Seemapuri E-Block Accident: चार मंजिला मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, ... INDIA Bloc Protests: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा जारी, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प... Weather Update Today: मानसून की वापसी से पहले कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के ... Nana Patekar News: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से हुआ देहांत, गोवा में ली अंतिम ... Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद
देश

शादी समारोह से लौटते समय तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराया हादसे में एक की मौत दो गंभीर

कांकेर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 लखनपुरी में तेज रफ्तार कार ट्रक के पीछे जाकर जा घुसी। इस हादसे में तेज रफ्तार कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं सड़क दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के मुताबिक कांकेर जिले के चारामा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 लखनपुरी शोरीपारा पेट्रोल के पंप के पास बुधवार रात 10 बजे एक तेज रफ्तार कार ट्रक से जा टकराई। कार सवार चारामा से शादी में शामिल होकर कोंडागांव लौट रहे थे। कार में तीन युवक सवार थे टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के इंजन में आग लग गई।

हादसे में घायल युवकों को चारामा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतक का नाम राहुल यादव है। वही घायल तरुण यादव और हरीश यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हे हायर सेंटर रायपुर रिफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button