ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
टेक्नोलॉजी

एन्ड्रॉयड यूजर्स के लिए नया खतरा Daam वायरस चुरा सकता है आपके कॉन्टैक्ट डिटेल्स

अगर आप स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं और ये Android फोन है, तो आपको सावधान रहने की जरुरत है। नेशनल साइबर सिक्योरिटी एजेंसी (CERT-In) ने एन्ड्रॉयड फोन्स में एक नये वायरस के अटैक का खतरा जताया है। बता दें कि ये एजेंसी फिशिंग और हैकिंग समेत ऑनलाइन हमलों से साइबर स्पेस की सुरक्षा करने वाली फेडरल टेक्नोलॉजी शाखा है। एजेंसी की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक आपके फोन में ‘दाम’ (Daam) नाम का एक मालवेयर के हमले का खतरा मंडरा रहा है। यह मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड, कॉन्टैक्ट डिटेल्स, फोन की हिस्ट्री और कैमरा जैसे संवेदनशील डेटा को हैक कर सकता है। एजेंसी ने इसे लेकर सभी को सावधान रहने की सलाह दी है।

कितना खतरनाक है वायरस?

इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम यानी ‘CERT-In’ ने बताया कि ये वायरस एंटी वायरस प्रोग्राम से बच निकलने और लक्षित उपकरणों में रैनसमवेयर का हमला करने में भी सक्षम है। डिवाइस में पहुंच जाने पर यह मालवेयर डिवाइस की सुरक्षा जांच से बच निकलने की कोशिश करता है और इसमें सफल हो जाने के बाद वह संवेदनशील डेटा चुराने, मोबाइल में की गई एक्टिविटी को जानने और कॉल रिकॉर्ड जानने की परमिशन लेने की कोशिश करता है। ‘दाम’ फोन कॉल रिकॉर्ड करने, कॉन्टैक्स लिस्ट को हैक करने, कैमरे का एक्सेस, डिवाइस के पासवर्ड में बदलाव करने, स्क्रीनशॉट लेने, SMS चुराने, फाइल को डाउनलोडन/अपलोड करने जैसी दूसरी कई एक्टिविटी कर सकता है।

कैसे करें बचाव?

एजेंसी ने कहा कि इसे थर्ड पार्टी वेबसाइटों या अविश्वसनीय/अज्ञात सोर्स से डाउनलोड किए गए ऐप्लिकेशन के जरिए डिस्ट्रिब्यूट किया जाता है। इसलिए एजेंसी ने ‘‘अनऑथराइज्ड वेबसाइट’’ में जाने और ‘‘अनऑथराइज्ड लिंक’’ पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button