ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
देश

ये हैं इलियाना डिक्रूज के होने वाले बच्चे के पिता एक्ट्रेस ने शेयर की रोमांटिक पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इस समय अपनी प्रेग्नेंसी का काफी एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। जिसके बाद उन्हें भर-भर कर बधाइयां मिल रही थी। लेकिन कई यूजर्स होने वाले बच्चे के पिता को लेकर सवाल कर रहे थे। दरअसल इलियाना ने ये कभी नहीं बताया कि उनके बच्चे का पिता कौन होगा। अब एक्ट्रेस ने अपने होने वाले बच्चे के पिता के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करने के साथ इलियाना ने एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है।

पति के साथ नजर आईं इलियाना

बता दें कि कुछ समय पहले इलियाना ने अपने सोशल मीडिया पर छोटे बच्चे की टी शर्ट का फोटो शेयर किया था। जिस पर मम्मा लिखा हुआ था। ये काफी प्यारी तस्वीर थी, जिसके जरिए एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। इलियाना किसके बच्चे की मां बनने वाली हैं, इस बारे में जानने के लिए फैंस काफी बेताब थे। अब एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर कर इन सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं।

  1. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘प्रेग्नेंट होना कितनी खूबसूरत ब्लेसिंग है। मैं ये सोच भी नहीं सकती कि इस पल का अनुभव करने के लिए मैं कभी इससे ज्यादा लकी हो सकती थी। एक जिंदगी को अपने अंदर जन्म देने का अनुभव कितना खुशनुमा हो लगता है। ऐसे कई दिन आते हैं, जब मैं अपने बेबी बंप को देखकर
  1. खुश

हो जाती हूं। मैं तुमसे जल्दी मिलने वाली हूं।’

अपने बच्चे के लिए लिखा खास कैप्शन

इसके आगे इलियाना ने लिखा ‘फिर ऐसे भी कुछ दिन होते हैं, जो काफी टफ होते हैं। किसी भी बात में उम्मीद नजर नहीं आती और फिर कभी-कभी रोना आता है। फिर उसके बाद गिल्ट फील होता है। मुझे ये आवाज सुनाई देती है, जो मुझे शांत करती है। मैं कैसी मां बनूंगी, अगर मैं ही स्ट्रांग नहीं हूं। मैं सिर्फ इतना जानती हूं कि मेरे अंदर जो जिंदगी पल रही है, मैं उससे बहुत प्यार करती हूं। मुझे लगता है अभी के लिए इतना काफी है।’

इसके बाद इलियाना ने अपने पति के बारे में लिखा ‘जब मैं खुद के साथ सख्त हो जाती हूं, तो ये प्यारा सा आदमी मुझे हिम्मत देता है। इसने मुझे काफी संभाला है, जब भी इसे लगा है कि मैं टूट रही हूं। वह मेरे आंसू पोंछता है, फालतू के जोक्स क्रैक कर मुझे हंसाता है। फिर सिर्फ मुझे गले लगाता है। उसे पता होता है कि मुझे क्या चाहिए। फिर कुछ भी इतना मुश्किल नहीं लगता।’

Related Articles

Back to top button