ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें
देश

#hyderabadpolice: इस शख्स ने चार दिन पहले ही कर दी थी Encounter की भविष्यवाणी

 हैदराबाद की दिशा को इंसाफ मिल गया उसके दरिदों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। आज सुबह खबर आई कि पुलिस रेप और हत्या के पूरे कांड को अच्छे से समझने के लिए चारों आरोपियों के साथ क्राइम सीन पर पहुंची। जहां मौका देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में चारों को मार दिया।

PunjabKesari

पुलिस के इस कदम की लोग खूब सराहना कर रहे हैं, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर #hyderabadpolice, #encounter और #justicefordisha ट्रेंड कर रहा है। हालांकि इन सबके बीच ट्वीटर पर एक स्क्रीनशॉट भी चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें konafanclub नाम के अकाउंट से एक शख्स ने आज से चार दिन पहले ही दिशा को न्याय देने के इस तरीके का सुझाव दे दिया था। दरअसल दो दिसंबर को तेलंगाना के उद्योग और वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री K.T.Ramarao  ने ट्वीट कर  कहा था कि और अपराधियों पर नकेल कस दी गई है। लेकिन मैं अभी भी ये सोच रहा हूं कि उस शोक में डूबे परिवार को सांत्वना कैसे दी जाएगी।

PunjabKesari

KTR के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए Konfanclub नाम के एक यूजर ने लिखा कि ‘सर अगर आप चाहें तो आप उन्हे सजा दे सकते हैं। आप उन चारों आरोपियों को क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन के लिए उसी जगह पर ले जाइए जहां पर दिशा को जलाया गया था और मुझे यकीन है कि वो भागने की कोशिश करेंगे और मुझे उससे भी ज्यादा यकीन है कि फिर हमारी पुलिस के पास उनको गोली मारने के अलावा और कोई चारा नहीं होगा…कृपया एक बार जरूर सोचें’ 2 दिसंबर को @konafanclub द्वारा दिए गए सुझाव के बाद 6 दिंसबर की सुबह दिशा के सभी गुनहगार ठीक इसी तरीके से पुलिस एंकाउंटर में मारे गए। जिसके बाद से लोग @konafanclub के उस ट्वीट के स्क्रीनशॉट को कई बार रीट्वीट कर चुके हैं।

वैसे @konafanclub एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और फिल्म प्रेमी का अकाउंट है। हालांकि अब ये ट्वीटर हैंडल डिसेबल हो गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग इस को लेकर कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरव ओबोरॉय नाम के एक यूजर ने कोनाफैनक्लब के ट्वीट के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा कि यार तुम तो भविष्य देख सकते हो, लेकिन अब कोनाफैनक्लब हैंडल मौजूद नहीं हैं। वहीं यासिर नसिर नाम के एक यूजर ने ये स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि क्या ‘ये ट्वीटर मटिरियल पुलिस द्वारा ही इस्तेमाल किया गया। क्योंकि अब ये यूजर मौजूद नहीं हैं। तो वहीं केडी जोएल अंडामनी ने ट्वीट करके कहा कि बहुत बढ़िया कोनाफैनक्लब, कृपया आगे भी उन्नाव और अन्य जगहों के लिए भी इस तरह का मार्गदर्शन प्रदान करें। अब ये महज एक इत्तेफाक है या कुछ और लेकिन जो भी है बड़ा ही दिलचस्प और रहस्यमयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button