ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मनोरंजन

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के रिश्ते में आई दरार फोटोज देख यूजर्स ने उठाए सवाल

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस खास दिन पर उनके साथ उनका परिवार और करीबी लोग नजर आए। नेहा ने अपनी बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन फोटोज को देखने के बाद यूजर्स ने कई तरह के सवाल उठाए। नेहा ने फोटोज शेयर करने के साथ कैप्शन में बताया कि उन्होंने अपना बर्थडे अपने परिवार के साथ मनाया। लेकिन सिंगर के इस बर्थडे बैश में उनके पति रोहनप्रीत सिंह दिखाई नहीं दिए। इतना ही नहीं रोहनप्रीत ने अपनी लेडी लव को बर्थडे भी विश नहीं किया।

नेहा के रोहन ने नहीं किया बर्थडे विश

इन सबके बाद फैंस को चिंता सताने लगी। अब वे तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। नेहा ने जो फोटोज शेयर की है, उनमें वे अपने माता-पिता और करीबी दोस्तों के साथ बर्थडे मनाती नजर आ रही हैं।

इन फोटोज को शेयर करने के साथ सिंगर ने कैप्शन में लिखा इस तरह मेरा जन्मदिन शुरू हुआ 12 बजे 6.6.23। फोटोज में नेहा हंसते हुए अपने पैरेंट्स के साथ दिखाई दे रही हैं। इसके बाद नेहा ने कुछ और फोटोज, वीडियोज शेयर किए, जिनमें उनसे साथ गर्ल गैंग दिखाई दे रही है। सिंगर ने पोस्ट में बताया कि उन्होंने अपने बर्थडे पर टी पार्टी रखी थी।

यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट

फोटोज और वीडियोज में नेहा के साथ उनके भाई टोनी कक्कड़ और बहन सोनू कक्कड़, युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा और उनके अन्य कई दोस्त दिखाई दिए। इन सब में कहीं भी नेहा के पति रोहनप्रीत सिंह दिखाई नहीं दे रहे हैं।

इस पर सिंगर के फैंस ने तरह-तरह के कमेंट कर सवाल उठाए हैं। कई यूजर्स ने ये पूछा है कि आखिर बर्थडे फोटो और वीडियोज में कहीं भी रोहनप्रीत दिखाई क्यों नहीं दे रहे हैं। वहीं एक और ने लिखा ‘रोहनप्रीत कहां है।’ एक अन्य यूजर ने भी सवाल किया ‘ठीक है, पर रोहनप्रीत कहां है, क्यों दोनों अलग हो रहे हो क्या।’

Related Articles

Back to top button