ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
व्यापार

गोल्ड लोन कंपनियां क्यों नीलाम कर रही हैं आपका सोना? तीन गुना तक बढ़ गई रकम

पिछले कुछ तिमाही के आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो गोल्ड लोन लेने वालों की संख्या में काफी तेजी देखी गई थी. अब जो रिपोर्ट सामने आया है, उससे यह पता चल रहा है कि लोन लेने के बाद लोग उसे चुका नहीं पा रहे हैं. एक लाइन में कहा जाए तो गोल्ड लोन लेने वालों की संख्या में तेजी के साथ न चुकाने वालों की संख्या भी बढ़ रही है. इस कारण गोल्ड लोन कंपनियां गिरवी रखे सोने की नीलामी कर रही हैं. मौजूदा वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में गिरवी रखे सोने की नीलामी से जुटाई गई रकम पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के मुकाबले तीन गुना तक बढ़ गई है.

कस्टम ड्यूटी ने बढ़ाई टेंशन

इस साल जुलाई में बजट में सोने पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 6% कर दी गई थी. इससे सोने की कीमत में गिरावट आई और गिरवी रखे सोने की वैल्यू लोन और ब्याज से कम हो गई. इससे गोल्ड लोन कंपनियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. हालांकि जुलाई के बाद सोने की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज हुई है. अब कंपनियां नहीं चाहतीं कि लोन की रकम गिरवी रखे सोने की कीमत से ज्यादा हो जाए.

रिजर्व बैंक की सख्ती के चलते कंपनियां उन ग्राहकों के गिरवी रखे सोने को बेच रही हैं, जो समय पर लोन नहीं चुका पा रहे हैं. मुथूट फाइनेंस और मणप्पुरम फाइनेंस जैसी कंपनियों ने बड़ी मात्रा में सोने की नीलामी की है. मुथूट फाइनेंस ने सिर्फ जुलाई-सितंबर के बीच 250 करोड़ रुपए के सोने की नीलामी की है. वहीं अप्रैल-जून में ये आंकड़ा 69 करोड़ रुपए नजर आता है. सेम ऐसा ही हाल मणप्पुरम फाइनेंस का भी है. इस कंपनी ने भी जुलाई-सितंबर के बीच में 360 करोड़ रुपए का सोना नीलाम किया है.

कब होती है नीलामी?

जब कोई व्यक्ति गोल्ड लोन लेता है, तो उसे कर्ज चुकाने के लिए एक समय सीमा दी जाती है. समय पर भुगतान न करने और कंपनी से संपर्क नहीं रखने की स्थिति में कंपनियां गिरवी रखे सोने की नीलामी करती हैं. हालांकि, नीलामी से पहले ग्राहक को नोटिस दिया जाता है.

दूसरी तिमाही में नीलामी से रकम में तीन गुना बढ़ोतरी यह दर्शाती है कि कंपनियां अब समय पर भुगतान न करने वाले ग्राहकों के प्रति सख्त हो रही हैं. रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के अनुसार, कंपनियां सोने की नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमानुसार बना रही हैं.

Related Articles

Back to top button