ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
मनोरंजन

‘कुली नंबर 1’ के सेट पर घायल हुए वरुण धवन, सोशल मीडिया पर ऐसे दी जानकारी

नई दिल्लीl फिल्म अभिनेता वरुण धवन फिल्म ‘कुली नंबर 1’ के सेट पर घायल हो गए हैl वरुण धवन को एड़ी में चोट लग गई हैंl उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी एक फोटो शेयर कर जानकारी दी हैंl साथ ही उन्होंने इसके साथ मस्ती करते हुए इसे ‘बूबू’ करार दिया हैंl

आज वरुण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया थाl इसमें उन्हें सारा अली खान और पिता और निर्देशक डेविड धवन के साथ समुद्र तट पर मस्ती करते देखा जा सकता हैl तीनों आज फिल्म ‘कुली नंबर 1’ की शूटिंग कर रहे थे।

वरुण के लिए दुख की बात यह रही की उनकी एड़ी चोटिल हो गई है और उन्हें एक जगह कट लग गया है। वरुण ने अपडेट को अपने फैन्स के साथ शेयर किया और अपने घाव का खुद का एक वीडियो पोस्ट किया है। आज सुबह अपने पोस्ट में वरुण ने कल 21 फरवरी को ‘कुली नं 1’ के ट्रेलर रिलीज का हिंट भी दिया था। वरुण और सारा के अलावा फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, रजत रवैल, शिखा तलसानिया, जावेद जाफरी और जॉनी लीवर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1 मई, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हाल ही में फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान की फिल्म ‘लव आज कल’ रिलीज हुई हैंl इस फिल्म में उनके अलावा कार्तिक आर्यन की अहम भूमिका थींl इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बने रहने के लिए मेहनत करनी पड़ रही हैंl फिल्म को ख़राब रिव्यु मिले थेl वहीं इस फिल्म का निर्देशन इम्तिआज़ अली ने किया थाl सभी को इस फिल्म से बहुत अपेक्षाएं थींl

हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पा रही हैl सारा अली खान का इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन से अफेयर और फिर ब्रेकअप होने की खबरें भी खूब वायरल हुई थींl दोनों को कई मौकों पर एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया थाl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button