ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
मनोरंजन

Bigg Boss से बाहर आते ही पारस ने गर्लफ्रेंड आकांक्षा से तोड़ा रिश्ता, बोले- ‘हमारा कोई फ्यूचर नहीं है’

नई दिल्ली। टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से बाहर आते ही पारस छाबड़ा ने अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी से ब्रेकअप करने का फैसला कर लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में पारस ने ये बयान दिया है कि वो आखिरी बार आकांक्षा से मिलेंगे और कहेंगे कि वो मूव ऑन कर लें क्योंकि उन दोनों का कोई  फ्यूचर नहीं है। पारस ने कहा ‘बिग बॉस 13’ के टॉप 6 कंटेस्टेंट रहे हैं।

फिनाले वाले दिन पारस ने बिग बॉस की तरफ से ऑफर किए गए 10 लाख रुपए लिए और शो से बाहर हो गए।  अब संस्कारी ब्वॉय अपने नए शो मुझसे शादी करोगे में नजर आ रहे हैं। इसी बीच पारस ने अपने और आंकाक्षा के रिलेशन को लेकर बयान दिया है। पारस ने कहा कि आकांक्षा उनसे बहुत प्यार करती है, लेकिन उन्हें मीडिया के सामने ये साबित करने की जरूरत नहीं थी। अब वो इस बात को लेकर बहुत क्लियर हैं कि उनका और आकांक्षा का कोई भविष्य नहीं है।

पारस ने कहा, ‘मुझे नहीं पता आकांक्षा ने हमारा पर्सनल डिटेल पब्लिक क्यों की? अगर वो मुझसे प्यार करती है तो उसने ये बात सबको जताई क्यों? खासतौर पर मीडिया के सामने उसने ये सब क्यों ज़ाहिर किया कि उसने मेरे लिए क्या-क्या किया है? उसकी वजह से सलमान सर ने इतना डांटा। अब मैं बिल्कुल क्लियर हूं कि हमारा की फ्यूचर नहीं है। मुझे नहीं लगता है कि अब हमारे बात करने का भी कोई मतलब है। हां बस मैं उससे एक बार मिलूंगा और कहूंगा कि उसे भी मूव ऑन करना चाहिए’। आपको बता दें कि शो में पारस और माहिरा की नजदीकियां भी काफी चर्चा में रही थीं। दोनों की खास दोस्ती की वजह से भी पारस और आकांक्षा के बीच अनबन शुरू हो गई थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button