ब्रेकिंग
Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ... Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी...
मध्यप्रदेश

रतलाम के रावटी में शराब पार्टी के दौरान युवक की हत्या

 रतलाम। जिले के रावटी थाना क्षेत्र के कुड़ी का टापरा इलाके में एक युवक की शराब पार्टी के दौरान हत्या कर दी गई। मृतक को पत्थरों से मारा गया है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कुड़ी का टापरा क्षेत्र में एक युवक का शव पड़ा होने से क्षेत्र में सनसनी में फैल गई। सूचना मिलने पर रावटी थाना प्रभारी पतिराम दावरे व अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक के चेहरे और शरीर पर अनेक जगह चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक के पास शिनाख्त संबंधी कोई वस्तु या दस्तावेज नहीं मिला है। उसकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। माना जा रहा है कि रात को कुछ लोगों ने वहां बैठकर शराब पीने के बाद युवक की हत्या की है, क्योंकि घटनास्थल पर शराब की बोतलें भी मिली है। मृतक की पहचान नहीं हुई है कि वह कौन है और कहां का रहने वाला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। साक्ष्य के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

रावटी थाना प्रभारी पतिराम दावरे बताया कि मृतक के बाए हाथ पर अंग्रेजी में वी जान गुदा हुआ है तथा दूसरे हाथ पर दिल की आकृति बनी हुई ओर उसमें अंग्रेजी में एसजी S G लिखा हुआ है। उसने सफेद चेक्स का शर्ट व नीले रंग की जिंस व जूते भी नीले रंग के पहने हुए हैं। उसके शव का फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से किसी भी जानकारी मिलने की स्थिति में सूचना देने का भी आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button