ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के सांगली में तेज रफ्तार ट्रक की कार से टक्कर, चार की मौत

महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक की कार से टक्कर में एक ही परिवार के चार सदस्यों और एक चालक की मौत हो गई। पुलिस के अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना विजापुर-गुहागर मार्ग पर जठ कस्बे के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुई।

कार से टकराया मिट्टी से लदा ट्रक

अधिकारी ने कहा, “यह परिवार विजापुर से जठ जा रहा था। जब कार अमृतवाड़ी फाटा पहुंची, तो मिट्टी से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक उनके वाहन से टकरा गया।” उन्होंने बताया कि पीड़ित जठ कस्बे के रहने वाले थे और तीर्थ यात्रा पर थे।

ट्रक चालक मौके से फरार

अधिकारी ने कहा कि मयूरी सावंत (38), उनके आठ साल के बेटे श्लोक, पिता नामदेव (65) और मां पद्मिनी (60) और चालक दत्ता चव्हाण (40) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

 

Related Articles

Back to top button