ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
मध्यप्रदेश

दरवाजा तोड़ अंदर घुसी पुलिस और बचा ली फांसी पर लटक रहे युवक की जान

खंडवा। पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास करने वाले युवक की जान खालवा थाने की डायल 100 पुलिस ने बचाई। दरवाजा तोड़कर घर में घुसे पुलिसकर्मियों ने युवक को बचा लिया। युवक ने लिखित में दिया है कि अब वह इस तरह का कदम नहीं उठाएगा। रविवार दोपहर की यह घटना है। ग्राम खालवा के पुनर्वास क्षेत्र में रहने वाले 25 वर्षीय बरकत पुत्र कल्लू खां का अपने भाई और परिवार के सदस्यों से किसी बात पर विवाद हो गया था।

बोला- फांसी लगाने जा रहा हूं

इस विवाद के चलते बरकत ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। भाई रमजान और परिवार के लोगों ने उसे दरवाजा खोलने के लिए कहा तो उसने कहा कि वह फांसी लगाने जा रहा है। यह सुनकर परिवार वालों के होश उड़ गए। रमजान ने डायल 100 को फोन कर घटना की जानकारी दी।

फंदा बना चुका

सूचना मिलने पर खालवा थाने की डायल 100 से पुलिसकर्मी रमजान के घर पहुंचे। उन्होंने बरकत से दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मान रहा था। इस दौरान पुलिसकर्मी उसे बातों में लगाए रखा और भाई की मदद से दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में जाकर देखा तो बरकत फांसी लगाने के लिए फंदा बना चुका था। खालवा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र नरवरिया ने बताया कि बरकत को समझाइश दी गई। इसके बाद बरकत ने कहा कि अब यह ऐसा गलत कदम कभी नहीं उठाएगा।

Related Articles

Back to top button