ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
देश

24 हजार नए मामले आए सामने, सक्रिय केस 197 दिनों में सबसे कम, केरल में आधे से अधिक संक्रमित

नई दिल्ली। भारत में पिछले दिन आए कोरोना वायरस के मामलों के मुकाबले शनिवार को दर्ज हुए मामलों में गिरावट देखी गई। हालांकि, यह गिरावट लगभग दो हजार मामलों की रही। वहीं, देश में सक्रिय मामले 197 दिनों में सबसे कम हो गए हैं। देखा जाए तो केरल ही एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां देश में रिपोर्ट हो रहे कुल मामलों के आधे दर्ज हो रहे हैं, लेकिन अब देखने में आ रहा है कि बाकी जगहों पर भी मामलों में हल्की बढ़ोतरी हुई है। केरल में बीते दिन लगभग 14 हजार मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, आज पूरे देश में कोरोना के 24,354 नए मामले दर्ज किए गए हैं। बता दें कि केरल में कोरोना के हालात को लेकर केंद्र पहले ही चिंता जता चुका है और वहां महामारी पर काबू पाने के लिए उपाय भी किए गए हैं।

केरल में बीते दिन 13,834 नए कोविड मामले दर्ज किए गए। इनको जोड़ते हुए भारत ने आज कुल 24 हजार से ऊपर मामलों की सूचना दी। यानी केरल से ही आधे से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। वहीं, बीते दिन सामने आई रिपोर्ट में केरल में 95 लोगों की महामारी से मौत हुई। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 42 हजार 499 है। इनमें से 11.5 फीसद मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 46,94,719 हो गई। राज्‍य में महामारी से अब तक 25,182 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में पिछले घंटों में हुई मौतों की बात करें तो शनिवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, कुल 234 लोगों की मौत हुई। बीते दिन से यह आंकड़ा थोड़ा कम हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ‘भारत में अब तक कोरोना के 3 करोड़ 37 लाख 90 हजार से ऊपर मामले सामने आ चुके हैं।’ वहीं, देश में सक्रिय मामले कम हुए हैं। इनका आंकड़ा 3 लाख से नीचे ही चल रहा है। देश में अब 2 लाख 73 हजार 889 सक्रिय केस हैं।…और देश में अब तक 4 लाख 48 हजार 573 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है।’

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14,29,258 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 57,19,94,990 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button