ब्रेकिंग
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास: टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बने, डार्विन में... व्हाट्सएप ला रहा है धांसू AI फीचर: संदिग्ध चैट और फ्रॉड मैसेज पर तुरंत मिलेगा अलर्ट, प्राइवेसी रहेगी... 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, सुहागिन महिलाओं के जीवन में लाती है अखंड सौभाग्य बदलती लाइफस्टाइल में डाइट से गायब हो रहा फाइबर, पाचन और समग्र स्वास्थ्य के लिए है बेहद जरूरी Batwara 1947 Review: सालों बाद साथ आई सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी, नफरत के दौर में इंसानियत... शेयर बाजार की उथल-पुथल में FPIs का बड़ा धमाका: निफ्टी-सेंसेक्स को पछाड़कर कमाया 37% तक रिटर्न, जानिए... बलूचिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर खूनी एयरस्ट्राइक: मासूमों के कत्लेआम पर वाशिंगटन की चुप्पी पर उठे ... भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, फाइनल रिहर्सल में गूंजी जवानों की क... शिवपुरी के कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा: पकड़ते ही मुंह से उगला चंदन गोहेरा, सर्प मित्र ने... उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर लिखी किताब, 'नए भारत के चाणक्य' नाम से गरमाई सियासत
देश

नागरिकता कानून: पूर्वोत्तर में सुधर रहे हैं हालात, शिलांग में कर्फ्यू में 14 घंटे की ढील

शिलांग: शिलांग में बुधवार को कर्फ्यू में 14 घंटे की ढील दी गई जबकि मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर लगी रोक अब भी लागू है। पूर्वी खासी हिल्स के जिलाधिकारी एम डब्ल्यू नोंगबरी की तरफ से जारी एक आदेश के मुताबिक लुमदिएंजरी पुलिस थानाक्षेत्र और सदर पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों में सुबह छह बजे से ढील दी गई है।

इन इलाकों में अगले आदेश तक रात आठ बजे से फिर से कर्फ्यू लागू कर दिया जाएगा। बैंक, बाजार और दुकानें खुलने के साथ ही सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी नजर आई। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग दोपहर में स्टूडेंट्स फील्ड में एक प्रार्थना सभा का आयोजन करेंगे।

 राज्य कैबिनेट ने मंगलवार को राज्य को इनर लाइन परमिट (आईएलपी) के तहत लाने संबंधी एक प्रस्ताव को मंजूरी दी। यह प्रस्ताव बृहस्पतिवार को विधानसभा के विशेष सत्र में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button