ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
खेल

भारत ने जीता महिला हॉकी जूनियर एशिया कप दक्षिण कोरिया को दी 2-1 से शिकस्त

 भारत ने जापान में आयोजित महिला जूनियर एशिया कप 2023 के फ़ाइनल मैच में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर ये ख़िताब अपने नाम कर लिया है। भारत की ओर से अन्नू और नीलम ने क्रमशः 21वें और 40वें मिनट में गोल दागा। भारत ने पहले ही चिली में होने वाले FIH जूनियर महिला विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफ़ाई कर लिया है। वहीं जापान ने कांस्य पदक मुक़ाबले में चीन को 2-1 से हराकर इस साल होने वाले विश्व कप प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर ली है।

भारत का दबदबा

भारतीय महिला टीम ने मैच की शुरुआत से ही गेंद पर नियंत्रण के साथ आक्रामक रवैया अपनाया। पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमों की तरफ़ से ताबड़तोड़ अटैकिंग खेल देखने को मिला लेकिन कोई भी टीम अपना खाता नहीं खोल सकी। भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में भी जोरदार प्रदर्शन जारी रखा, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें 21वें मिनट में पहली सफलता मिली। भारत की अन्नू ने 21वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक से गोल कर टीम को 1-0 की अहम बढ़त दिला दी। 24वें मिनट में दक्षिण कोरिया ने पलटवार किया और मैदान की दायीं ओर से पार्क सेओ येओन की शानदार रन और स्ट्राइक की बदौलत स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद भारत की ओर से नीलम ने 40वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर मैच का रूख़ पलट दिया। दक्षिण कोरियाई खिलाड़ियों ने भारतीय सर्किल को भेदने की कई कोशिशें की, लेकिन टीम इंडिया के डिफ़ेंस ने अपनी बढ़त को कम नहीं होने दिया।

ऐतिहासिक जीत

बता दें कि इससे पहले महिला जूनियर एशिया कप में भारतीय टीम को कभी जीत नहीं मिली थी। उनका बेहतरीन प्रदर्शन साल 2012 में आया था जब वूमेन इन ब्लू उप-विजेता रही थी। इस महीने की शुरुआत में, भारत ने फ़ाइनल में पाकिस्तान को हराकर पुरुषों के जूनियर एशिया कप हॉकी का ख़िताब भी जीता था। वैसे वूमेंस हॉकी एशिया कप में जापान और दक्षिण कोरिया का दबदबा रहा है। इन दोनों टीमों ने तीन-तीन खिताब जीते हैं।

Related Articles

Back to top button