ब्रेकिंग
Cleanup Campaign in Gurgaon: मध्य प्रदेश से शुरू हुआ सफर अब दिल्ली और गुरुग्राम तक पहुंचा, वीडियो हु... Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ... Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ... Khandit Ganpati Murti Niyam: खंडित हो जाए बप्पा की मूर्ति तो क्या पूजा जारी रखनी चाहिए? जानें क्या क... Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से ज...
देश

सेमीफाइनल में बिलासपुर और कंबाइंड प्लेट ग्रुप आमने-सामने

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से चल रहे अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में बिलासपुर की टीम पहुंच गई है। 14 जून से यह चार दिवसीय मुकबला महासमुंद में बिलासपुर बनाम कंबाइंड प्लेट ग्रुप के साथ खेला जाएगा। बिलासपुर की टीम इसके लिए 13 जून को रवाना होगी।

इससे पहले बिलासपुर की टीम राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में मैच खेलते हुए कोरबा को चार विकेट से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं कंबाइंड प्लेट ग्रुप से होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक होगा। क्योंकि कंबाइंड प्लेट ग्रुप टीम को राज्य के विभिन्न जिले के प्रतिभावान क्रिकेटरों को शामिल कर बनाया गया है।

हालांकि बिलासपुर की टीम ने भी इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करती हुई सेमीफाइनल तक का रास्ता पूरा किया है। बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विंटेश अग्रवाल ने जानकारी दी है कि सेमीफाइनल जितने वाली टीम का फाइनल मुकाबला बीएसपी या फिर भिलाई के साथ होगा। इन दोनों का सेमीफाइनल मुकाबला भी 14 जून से भिलाई में खेला जाना है। दोनों ही मैच 17 जून तक चलेंगे।

गेंदबाजी रहेगी खास

बिलासपुर टीम के कप्तान ओम वैष्णव हैं, जो एक हरफनमौला खिलाड़ी हैं। गेंद और बैट दोनों ही खूब चलता है। इस प्रतियोगिता में कप्तानी करते हुए मुख्य खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। इसके अलावा टीम के अन्य सदस्यों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया है। यह गेंदबाजी और बल्लेबाजी मिलाकर एक सही टीम है, ऐसे में बिलासपुर का फाइनल में पहुंचने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button