ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
दिल्ली/NCR

महिपालपुर में ‘धमाके’ की दहशत! महिला ने पुलिस को किया कॉल, जांच में पता चला- टायर फटने की थी आवाज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के महिपालपुर के पास गुरुवार को धमाके जैसी आवाज सुनने में आई. दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची. सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर एक महिला ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया था, जिसके बाद मौके पर दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची.

दिल्ली पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. पुलिस ने कहा, एक DTC बस का टायर फटा था और गार्ड ने बताया वो ड्राइवर मौके पर मौजूद है. कुछ पैनिक नहीं है. सामान्य टायर फटने की घटना है. बता दें कि महिपालपुर इलाका दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर है और IGI एयरपोर्ट भी यहां से काफी पास है.

दिल्ली इस वक्त पैनिक मोड में है. 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए धमाके के बाद लोगों में घबराहट है. इस घटना में 11 लोगों की मौत हुई थी. जिस कार में ब्लास्ट हुआ उसमें डॉ उमर सवार था. इस घटना में वो भी मारा गया.

DNA से मालूम पड़ा उमर ही चला रहा था कार

नमूनों के डीएनए परीक्षण से पुष्टि हुई है कि डॉ. उमर नबी उस कार को चला रहा था जिसमें विस्फोट हुआ था. उमर की मां के डीएनए नमूने मंगलवार को एकत्र किए गए और जांच के लिए भेजे गए. डीएनए के नतीजे इस बात की पुष्टि करते हैं कि वास्तव में उमर ही विस्फोट में इस्तेमाल कार चला रहा था.

उमर इस सप्ताह की शुरुआत में पर्दाफाश किए गए एक व्हाइट टेरर मॉड्यूल का एक प्रमुख सदस्य था. वह जम्मू कश्मीर में पुलवामा के कोइल गांव का रहने वाला था. पुलिस द्वारा आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने और तीन डॉक्टरों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार करने के कुछ ही घंटों बाद सोमवार शाम को दिल्ली के लाल किला क्षेत्र के पास एक कार में विस्फोट हुआ.

पुलिस ने जम्मू कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फैले आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के बाद लगभग 3,000 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर जब्त किया.

 

Related Articles

Back to top button