ब्रेकिंग
बांके बिहारी का 'खजाना' खुलेगा! धनतेरस पर 54 साल बाद तहखाने का द्वार खुला, गोस्वामी समाज के हंगामे स... बिहार चुनाव का रण! पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ ढाई हजार नामांकन, आखिरी 48 घंटों में उम्मीदवारों की लगी ... संसद के करीब बड़ा हादसा! सांसद फ्लैट में लगी भीषण आग, धुआं देख मची अफरा-तफरी, 6 दमकल गाड़ियां मौके प... धनतेरस से पहले पटाखा बाजार में भीड़, बच्चों के लिए नए वरायटी के क्रेकर्स नक्सलगढ़ के बच्चों की दीपावली, श्रवण बाधित बच्चों को सिखाया प्रकाश पर्व का महत्व अल्ट्रासाउंड के दौरान डॉक्टर पर अश्लीलता का आरोप, गर्भवती महिला ने दर्ज करवाई FIR बेमेतरा में छठी संस्कार की पार्टी बनी आफत, 31 लोग बीमार, एक महिला की हालत गंभीर लव मैरिज के बाद खूनी खेल, दुल्हन के भाई की हत्या, प्रेमी पर लगा आरोप नक्सलियों में आत्मसमर्पण की होड़, उदंती एरिया कमेटी ने लेटर जारी कर दिए संकेत, गरियाबंद SP ने बताया ... अपराध के बढ़ते ग्राफ से बलौदा बाजार के लोग नाराज, कोतवाली थाना के खटियापाटी में फिर चाकूबाजी की घटना
धार्मिक

आषाढ़ अमावस्या पर शनि बनाएंगे विशेष योग इन राशियों का खुलेगा नसीब

वैदिक ज्योतिष में अमावस्या की तिथि महत्वपूर्ण मानी गई है। इस दिन पितरों की शांति के लिए किया गया दान और तर्पण शुभ माना जाता है। आषाढ़ मास की अमावस्या का दिन बहुत खास माना गया है। यह हिंदू वर्ष का चौथा महीना होता है। इस बार आषाढ़ अमावस्या 18 जून को पड़ रही है। इस दिन पवित्र नदियों और धार्मिक स्थलों पर स्नान करने का महत्व है।

– अमावस्या आरंभ 17 जून 2023 को सुबह 09.13 मिनट पर।

– अमावस्था की समाप्ति 18 जून 2023 को सुबह 10.08 मिनट पर होगी।

आषाढ़ अमावस्या का महत्व

आषाढ़ अमावस्या पर शुभ योग

आषाढ़ अमावस्या शनिवार से शुरू होगी। इस दिन शनि के कुंभ राशि में वक्री होने से केंद्र त्रिकोण राजयोग और शश राजयोग बनेगा।

मेष राशि

शनि के कुंभ राशि में आने से मेष वालों पर कृपा बरसेगी। इस दौरान करियर में लाभ मिलेंगे और मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। शनि को न्याय का देवता कहा जाता है। इसलिए इस समय आप जमकर मेहनत करते रहें।

वृष राशि

केंद्र त्रिकोण योग वृष राशिवालों के लिए बहुत शुभ साबित होगा। इस योग के प्रभाव से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

सिंह राशि

शनि वक्री होकर सिंह राशि में शश राजयोग बनाएगा। इस योग के प्रभाव से कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको हर काम में मिलेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button