ब्रेकिंग
अंबाला में इंसानियत शर्मसार: 13 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची से घर में घुसकर पड़ोसी ने की छेड़खानी, आरोपी ग... यमुनानगर में अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान: जगाधरी मंडी में प्रदर्शन के बाद दी... पंचकूला: कंस्ट्रक्शन कंपनी की अकाउंटेंट को झांसे में लेकर ₹3.16 करोड़ की साइबर ठगी, साइबर थाना सेक्ट... हरियाणा में टली बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, हड़ताल... सोनीपत में सनसनीखेज खुलासा: असम से खरीदकर लाई गई नाबालिग की मौत पर गड्ढे में दबाया शव, आरोपी महिला ग... सीएम नायब सैनी का बड़ा कदम: सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु योजना और किसानों के खातों में डीबीटी से ट्र... हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 13 अगस्त तक हड़ताल के ऐलान के बीच मंत्री अनिल विज के साथ आपात बैठक ... अम्बाला छावनी की फ्री-होल्ड संपत्ति नीति पर मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, 13 अगस्त की कैबिनेट से पूर... कुरुक्षेत्र में सवा 3 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: गन प्वाइंट पर लूटपाट करने वाले 4 नकाबपोश बद... हरियाणा में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सरकार सख्त, मिलावटखोरी रोकने के लिए सैंपलिंग और जांच में ल...
उत्तरप्रदेश

बांके बिहारी का ‘खजाना’ खुलेगा! धनतेरस पर 54 साल बाद तहखाने का द्वार खुला, गोस्वामी समाज के हंगामे से हड़कंप

उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर का तहखाना धनतेरस पर खुल गया है. 54 साल बाद मंदिर का तहखाना खुला है. इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित की गई कमेटी के 11 सदस्यों की मौजूदगी में ये तहखाना खुला है. तहखाने से निकले हर सामान की लिस्ट भी तैयार की जाएगी. जब ये प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो तहखाने को फिर से बंद कर दिया जाएगा.

54 साल बाद श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के तहखाने का राज खुल रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि तहखाने के अंदर से हीरे-जेवरात और सोना-चांदी निकल सकता है. द्वार खुलने के बाद अब गैस बाहर निकाली जा रही है. 1971 में इससे पहले मंदिर का तहखाना खोला गया था और फिर सील कर दिया गया था, तब से लेकर ये तहखाना बंद था.

कौन करता है तहखाने की रक्षा?

1971 के बाद 1990 में इस तहखाने को खोलने की कोशिश की गई थी, लेकिन उस समय ये तहखाना नहीं खुल पाया था. ऐसी मान्यता है कि तहखाने की रक्षा खुद शेषनाग करते हैं. जिस कमेटी की मौजूदगी में ये तहखाना खुला है, उसमें रिटायर्ड जज अशोक कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन के निर्देशन शिप्रा दुबे, नगर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, मंदिर के अकांउटिंग ऑफिसर के अलावा एसएसपी, एएसपी, जिलाधिकारी, बांके बिहारी मंदिर के चार गोस्वामी शामिल हैं.

तहखाने में 160 साल पुराना खजाना

बताया जा रहा है कि बांके बिहारी मंदिर के तहखाने में करीब 160 साल पुराना खजाना रखा हुआ है. अब ये तहखाना खुल रहा है तो भक्तों को ये जानने की एक्साइटमेंट है कि मंदिर के अंदर कितना खजाना निकलेगा. इसके साथ ही तहखाने में रखे सामान की कीमत आज के समय में कितनी होगी, ये जानने की भी काफी एक्साइटमेंट है. ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी रजत ने बताया था कि मंदिर के अंदर जो गर्भ गृह के बगल वाला कमरा है. उसे खोला जाएगा. यह कमरा काफी सालों से बंद है. कमरे को खोलने के लिए आदेश भी मंदिर में जारी कर दिए हैं और पोस्टर लगा दिए गए हैं.

Related Articles

Back to top button