ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

मैं शपथ लेता हूं कि मताधिकार का प्रयोग करुंगा और लोगों को भी प्रेरित करुंगा

बिलासपुर। मैं शपथ लेता हूं कि चुनाव कार्य में शामिल होने के बाद भी अपने मताधिकार का प्रयोग करुंगा। इसके अलावा युवाओं व आसपास के लोगों को भी मताधिकार के लिए प्रेरित करुंगा। मंगलवार को स्वीप कोर समिति के सदस्यों को जिला पंचायत सीइओ अजय अग्रवाल ने शपथ दिलाई।

जिला पंचायत सीईओ अग्रवाल ने बैठक में मौजूद स्वीप कोर समिति के सदस्यों को विधानसभा निर्वाचन सहित अन्य निर्वाचनों में अपने मत का उपयोग करने की शपथ दिलाई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललिता भगत, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सहित समिति के सदस्य मौजूद थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार के निर्देश पर जिला स्वीप कोर समिति की बैठक जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल ने ली। उन्होंने साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करवाने के निर्देश समिति के सदस्यों को दिए।

जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सीईओ अग्रवाल ने नए मतदाताओं, वरिष्ठ मतदाताओं, दिव्यांगों और तृतीय लिंग समुदाय के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। अग्रवाल ने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ का लोकतंत्र में विशेष महत्व है। उन्होंने स्वीप कलैण्डर के अनुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करने कहा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाकर प्रचार-प्रसार करें।अग्रवाल ने स्कूलों और कॉलेज में नारा लेखन, रंगोली, वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से स्वीप की गतिविधियां करने कहा।

बनेगा सेल्फी बूथ,युवाओं को करेंगे आकर्षित

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष सेल्फी बूथ बनाने के निर्देश दिए। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली गाड़ियों के माध्यम से जागरूकता के संदेश प्रसारित किये जाए। सफाई कर्मियों, मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मतदाता जागरूकता के संबंध में शपथ दिलाने कहा। इसके अलावा होर्डिंग्स, डिस्पले बोर्ड, साईकिल रैली, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी और सिटी बसों में भी स्वीप गतिविधियां का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करें।

Related Articles

Back to top button