ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...
धार्मिक

गोचर में 20 सालों बाद बना दुर्लभ केदार राजयोग इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व होता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से शुभ एवं अशुभ योगों का निर्माण होता है। इसका प्रभाव सभी जातकों पर पड़ता है। लेकिन ग्रहों के गोचर से कुछ कुछ दुर्लभ योग भी बनते हैं। बनाते हैं, जो सालों बाद बनते हैं। आपको बता दें कि ग्रह केदार योग का निर्माण कर रहे हैं। यह योग तब बनता है जब कुंडली के 4 भावों में 7 ग्रह स्थित हो जाएं। ग्रहों के गोचर से यही स्थिति बन गई है। इस योग का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियों को इस अवधि में आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं क्या होता है ये केदार योग…

क्या होता है केदार योग?

केदार योग बहुत भाग्यशाली लोगों की कुंडली में होता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में यह योग होता है, वो लोग राज सत्ता प्राप्त करते हैं और समाज में उसकी अलग पहचान होती है। उनको यश और वैभव की प्राप्ति होती है।वैदिक ज्योतिष अनुसार यह योग तब बनता है जब जन्मकुंडली के 4 भावों में 7 ग्रह स्थित हो जाएं। भले ही ये किसी भी राशि में क्यों न हो। केदार योग बनने से व्यक्ति के ऊपर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहती है। साथ ही व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है। ऐसा व्यक्ति कभी धन के अभाव में नहीं रहता है। इन लोगों को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

मेष राशि

महाकेदार राजयोग का बनना मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव में ही बन रहा है। गुरु, चंद्र और राहु की युति बन रही है। लेकिन शनि की तीसरी दृष्टि भी पड़ रही है। इसलिए इस समय मानसिक तनाव बना रह सकता है। लेकिन धनलाभ होता रहेगा। कहीं से आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। साथ ही आपकी राशि से दूसरे भाव में सूर्य और बुध का बुधादित्य राजयोग भी बना हुआ है। इसलिए इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि

आप लोगों के लिए महाकेदार राजयोग बहुत अनुकूल सिद्ध हो सकता है। आपकी गोचर कुंडली में केंद्र त्रिकोण, गजकेसरी और बुधादित्य राजयोग बना हुआ है। इसलिए इस समय आपको प्रापर्टी के लेन-देन से लाभ हो सकता है। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जो लोग फिल्म लाइन, रियल स्टेट से जुड़ा हुआ काम करते हैं, तो यह समय शानदार साबित हो सकता है।

मकर राशि

महाकेदार राजयोग मकर राशि के जातकों को बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपके सुख- साधनों में वृद्धि होगी। आप नौकरी या व्यापार से जुड़ी यात्रा भी कर सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सम्मान भी बढ़ेगा। इस समय नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन और इंक्रीमेंट के चांस हैं। साथ ही भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button