ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
मनोरंजन

राम बनकर प्रभास ने जीता दर्शकों का दिल VFX के मामले में फीकी पड़ी फिल्म

साउथ सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ लंबे समय के इंतजार के बाद आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस वक्त फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म के टीजर रिलीज पर काफी बवाल हुआ था। कृति सेनन और सैफ अली खान के लुक को लेकर लोगों ने काफी आलोचना की थी। लेकिन आखिरकार अब फिल्म रिलीज हो ही गई है। अब आदिपुरुष को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के रिव्यू भी आने लगे हैं। फिलहाल इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म से लोग प्रभास के किरदार की काफी तारीफ कर रहे हैं।

आदिपुरुष को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

टीजर को रिलीज करने के बाद आदिपुरुष के मेकर्स ने काफी समय लिया और फिर फिल्म को रिलीज किया। इसके बाद फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया। अब फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके वीएफएक्स ने भी काफी सुर्खियां बटोरी है। प्रभास के फैंस उनके इस लुक और किरदार को देख काफी इंप्रेस हैं। लोगों से मिल रहे रिस्पाॅन्स को देख कहा जा सकता है कि ये फिल्म हिट होने वाली है। थिएटर्स से बाहर निकलकर फैंस जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। बॉलीवुड की फ्लॉप फिल्मों के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म को भी बाहुबली की तरह की सक्सेस मिल सकती है।

वायरल हुए सीन्स

सोशल मीडिया पर इस फिल्म की सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं। फिल्म में प्रभास की एंट्री को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। एक्शन, स्क्रीनप्ले और म्यूजिक को दर्शकों की काफी सराहना मिल रही है। फिल्म का फर्स्ट हाफ पसंद किया जा रहा है लेकिन सेकंड हाफ को थोड़ा खींचा गया है। इस फिल्म के सीन्स देख लोगों को बाहुबली की याद आ गई है। आदिपुरुष में भगवान राम के पिता का रोल भी प्रभास ने ही किया है। बाहुबली फिल्म में भी प्रभास ने ही पिता और पुत्र का रोल निभाया था। आदिपुरुष से राम और सीता का स्वयंवर, रावण का वध सीन काफी वायरल हो रहा है।

वीएफएक्स को लेकर ट्रोल हुई फिल्म

फिल्म के सीन्स हिट होने के साथ इसके कुछ माइन्स पॉइंट्स भी हैं। दर्शकों का कहना है कि फिल्म के वीएफएक्स को बेहतर किया जा सकता था। आदिपुरुष के वीएफएक्स को यूजर्स काफी ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स ने इसे मॉडर्न जमाने की रामायण बताया है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जमकर कमाई करने वाली है। हिंदी में आदिपुरुष 30 करोड़ की कमाई कर सकती है। फिल्म को हिस्टोरिक ओपनिंग मिलने की संभावना जताई जा रही है। आदिपुरुष फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है।

Related Articles

Back to top button