ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मध्यप्रदेश

कोलार में केरवा जलप्रदाय लाइन टूटी सागर कांप्लेक्स में भरा पानी

भोपाल। कोलार क्षेत्र में सिक्स लेन रोड निर्माण के दौरान शनिवार सुबह आशीर्वाद कालोनी और रोज मैरी स्कूल के पास केरवा पानी लाइन फूट गई जिसके चलते सड़क पर हजारों लीटर पानी बह गया। कोलार में पाइप लाइन फूटने के कारण पास ही स्थित सागर काम्पेलक्स के पास पानी भर गया। हालात यह रहे कि इस क्षेत्र में लगातार पानी बहने के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिसके चलते सुबह इस क्षेत्र से आवाजाही में भी लोगों को दिक्कतें आई। पानी भरने के कारण स्थानीय रहवासियों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।

रहवासियों का आरोप है कि कोलार में सिक्सलेन के निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही के चलते केरवा पाइप लाइन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते परेशानी उठानी पड़ रही है। एक सप्ताह में यह दूसरा मौका है, जब कोलार में सप्लाई के लिए बिछाई गई केरवा पाइप लाइन टूट गई, जिसके चलते यहां एक बार फिर से जल संकट गहराय गया है। सूचना मिलने पर नगर निगम के अधिकारी सुबह करीब 11 बजे तक यहां पहुंचे और इसकी सप्लाई बंद की जिसके बाद इसकी मरम्मत का काम शुरु हो गया है।

सिटी इंजीनियर उदित गर्ग ने बताया कि देर शाम तक इस लाइन को सुधार दिया जाएगा जिसके बाद कल से एक बार फिर सप्लाई सामान्य हो जाएगी। इस दौरान कोलार स्थित ऐसे इलाके जहां केरवा से वाटर सप्लाई की जाती है, उन स्थानों पर टैंकर के जरिए सप्लाई कर राहत देने का प्रयास किया जाएगा। खासकर इस क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले स्लम एरिया में सप्लाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उधर कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी का आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक की जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी काम में रुकावट का कारण बन गई है। सुनियोजित तरीके से काम न होने से जनता को परेशानी हो रही है।

Related Articles

Back to top button