ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
मनोरंजन

नगर सरकार के नल से पानी न आने बिफरे नगरवासीखाली बर्तन के साथ धरने में बैठे

जशपुरनगर । भरे गर्मी में पेयजल की संकट से जुझ रहे नगरवासियों की नाराजगी फूट कर सड़क में आ गई। आक्रोशित नगरवासियों ने नगर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए,धरने में बैठ गए। सूचना पर,मौके पर पहुंचे नगरपालिका के जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने टैंकर से पानी की आपूर्ति करने का आश्वासन देकर,मुहल्लेवासियों को शांत किया। मामला,शहर के वार्ड क्रमांक 1 का है। जानकारी के अनुसार इस मुहल्ले में शुक्रवार की सुबह उस वक्त हंगामा शुरू हो गया,जब सुबह निर्धारित समय पर पालिका के नल से पानी नहीं आया। नाराज वार्डवासी खाली बर्तन लेकर धरने में बैठ गए और पानी की मांग करने लगे। वार्डवासियों का कहना था कि नगरपालिका द्वारा दिया गया नल कनेक्शन लंबे समय से शो पीस बना हुआ है।

इसमें नियमित पानी की आपूर्ति नहीं होती है। अगर होती भी है तो पानी की धार इतनी कम होती है कि लोगों को एक बाल्टी पानी भर पाना मुश्किल हो जाता है। पानी की समस्या को दूर करने के लिए कई बार पालिका के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से आग्रह किया गया है। लेकिन,स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसलिए विवश हो कर,खाली बर्तन के साथ धरने में बैठने का निर्णय लेना पड़ा। सूचना पर पालिका के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता और नायब तहसीलदार सुशील सेन मौके पर पहुंचे। उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि शहर में जल वितरण व्यवस्था सुधारने के लिए पालिका ने तीन नए पानी टंकी निर्माण का प्रस्ताव बना कर,स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है। इन टंकियों का निर्माण हो जाने से पानी व्यवस्था सुधर जाएगी। तब तक वार्डो में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी।

पूरे शहर में पानी के लिए हाहाकार –

इन दिनों पड़ रहे भीषण गर्मी से पूरे शहर में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। उपेक्षा और लापरवाही से पारम्परिक जल स्त्रोत कुआं,तालाब की स्थिति खराब हो चुकी है। पेय जल के लिए लोग पूरी तरह से नल और टेैंकर पर निर्भर हो चुके हैं। ऐसे में सबसे अधिक जरूरत के समय नगर पालिका का संसाधन भी जवाब देने लगा है। इससे स्थिति गंभीर होती जा रही है।

वार्ड क्रमांक 1 में पानी आपूर्ति की व्यवस्था जल्द ही सुधारी जाएगी। शहर में पेय जल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तीन पानी टंकी और चार बोर खनन का प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी स्वीकृति मिलने व निर्माण के बाद,पेय जल की समस्या दूर हो जाएगी।

राजेश गुप्ता,उपाध्यक्ष,नगरपालिका,जशपुर।

Related Articles

Back to top button