ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मनोरंजन

करण देओल के संगीत में तारा सिंह बनकर नाचे सनी देओल वायरल हुआ वीडियो

करण देओल और दृशा आचार्य 18 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस समय देओल परिवार में प्री वेडिंग फंक्शन्स चल रहे हैं। जहां पूरा परिवार काफी इंजॉय कर रहा है। हाल ही में करण देओल संगीत सेरेमनी हुई थी। जिसमें उनके पिता सनी देओल ने जमकर डांस किया। इस फंक्शन में वे गदर लुक में पहुंचे थे। जैसे ही तारा सिंह बने सनी देओल की एंट्री हुई, उनके लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सनी देओल ने गदर फिल्म के गाने मैं निकला गड्डी लेके पर शानदार डांस किया। सनी देओल ने ग्रे कुर्ता और ब्राउन पजामा पहना हुआ था।

तारा सिंह लुक में जमकर नाचे सनी देओल

इसके साथ ही सनी का ब्राउन कोट और ब्राउन पगड़ी पहनी थी। उनका तारा सिंह वाला लुक हर किसी को काफी पसंद आ रहा है। उन्हें देख सभी को गदर फिल्म की याद आ गई। सनी ने अपने तारा सिंह वाले लुक के साथ ब्लैक शूज भी कैरी किए थे। इतना ही नहीं सनी देओल ने गदर फिल्म के गाने मैं निकला गड्डी लेके पर जबरदस्त डांस किया। सनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 66 साल की उम्र में भी सनी पाजी की एनर्जी भरा डांस देखकर हर कोई हैरान रह गया। सभी को पुराने दिनों की याद आ गई।

बॉलीवुड सितारे होंगे शामिल

बता दें कि सनी देओल की फिल्म गदर 2 जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में एक्टर फिल्म प्रमोशन का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी इस समय सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। कल यानी 18 जून को करण और दृशा सात फेरे लेने वाले हैं। इसके बाद बॉलीवुड सितारों के लिए शानदार रिसेप्शन भी रखा जाएगा। करण के संगीत फंक्शन में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी पहुंचे थे। जिसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। जिसमें रणवीर, करण को गोद में उठा कर नाचते हुए दिख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button