ब्रेकिंग
अंबाला के नारायणगढ़ मॉडल स्कूल में विवाद: 10वीं के 39 छात्रों को कंपार्टमेंट आते ही स्कूल से निकाला जंतर-मंतर पर छात्र की आंख में पैलेट गन लगने का मामला: FIR की मांग को लेकर हांसी सिटी थाने पर कांग्रे... रेवाड़ी हंस नगर ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन: गैस पाइपलाइन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार, ... बहादुरगढ़ में युवक से बर्बरता और मकान में आगजनी: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, बाजार में निकाला पैदल... रेवाड़ी में सनसनीखेज वारदात: छात्रों के विवाद में कार से कुचलकर 2 युवकों की हत्या, इलाके में तनाव; C... दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर सिख समाज में भारी आक्रोश, सज्जन कुमार को 'रोल मॉडल' बताने पर छिड़ा विवाद दिल्ली का कैब ड्राइवर निकला हिसार कोर्ट का शूटर: विनोद पानू हत्याकांड में आरोपी 3 दिन के रिमांड पर, ... हिसार में भीषण सड़क हादसा: कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत, भिवानी निवासी महिला और युवक की दर्द... लातेहार में भारी बारिश से कुसुमटांड़ डैम टूटा: कई एकड़ फसल बर्बाद, खेतों में बालू भरने से किसानों पर... दुमका जिला संयुक्त औषधालय की बदहाली: जर्जर छत, न वॉशरूम न पानी; खौफ के साए में काम कर रहा स्टाफ
मध्यप्रदेश

राज्यमंत्री के अकलौनी गांव में लगुन-फलदान में हुई हर्ष फायरिंग बुजुर्ग की मौत किशोर घायल

भिंड। मप्र शासन के राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के गृहगांव अकलौनी में लगुन-फलदान चढ़ने के दौरान कुछ लाेगों ने उत्साहित होकर हर्ष फायरिंग कर दी। इससे एक गोली बुजुर्ग के कनपटी में लगी। जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार-शनिवार रात करीब 12.30 बजे की है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अकलाैनी निवासी सुरेश शर्मा के बेटे अभिषेक शर्मा का लगुन फलदान कार्यक्रम था। 22 जून काे अभिषेक की बारात मेहगांव के भोपतपुरा जानी है। शुक्रवार-शनिवार रात करीब 12.30 बजे लगुन-फलदान का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग कर दी। इससे एक गोली मृतक 66 वर्षीय रामशरण शर्मा पुत्र रामगोपाल शर्मा निवासी मोहनपुरा थाना गोरमी के कनपटी में गोली धंस गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 14 वर्षीय हर्ष पुत्र अखलेश शर्मा देवरी मेहगांव के पैर में लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार्यक्रम में भगदड़ मच गई और पांच मिनट में ही ग्रामीण मौके से अपने-अपने घर चले गए। घटना के बाद शव का पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

बेटे की साढू के यहां था कार्यक्रम –

मृतक के छोटे भाई महेश शर्मा ने बताया कि अकलौनी के मृतक भाई रामशरण के बड़े धर्मवीर के सुरेश शर्मा साढू हैं। इसलिए परिवार के सभी सदस्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। श्री शर्मा के कहना है, कि लगुन-फलदान कार्यक्रम हर्षाेल्लास के साथ चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग करने लगे। श्री शर्मा का कहना है, कि उनके भाई की हत्या की गई है। घटना की सूचना िमिलते ही गोरमी टीआइ बृजेंद्र सिंह सेंगर रात में ही घटना स्थल पर पहुंच गए थे। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

अकलौनी गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। जबकि एक किशोर घायल है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बृजेंद्र सिंह सेंगर, टीआइ थाना गोरमी

Related Articles

Back to top button