ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब... Winter Air Quality Delhi: प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन; पार्किंग फीस दोगुनी, व... Deoghar Housing Scam: अबुवा और पीएम आवास योजना में रिश्वत का खेल; बंदाजोरी पंचायत के ग्रामीणों ने लग... Congress vs RJD Jharkhand: राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस-राजद आमने-सामने; 'घटिया मानसिकता' व... Child Labour Rescue Dumka: बासुकीनाथ में श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई; 3 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, ...
मनोरंजन

मुंह छुपाए पहुंचीं अमीषा पटेल और रांची कोर्ट में किया सरेंडर चेक बाउंस मामले में मिली जमानत

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने शनिवार को रांची कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उनके खिलाफ चेक बाउंस का मामला दर्ज हुआ था।

कोर्ट ने अभिनेत्री को सशर्त जमानत पर रिहा कर दिया। कोर्ट में पेश होने के दौरान अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने अपनी पहचान छुपाने की भरपूर कोशिश की। उन्होंने कपड़े से अपना मुंह ढक रखा था।

अमीषा पटेल के आत्मसमर्पण करने के बाद अदालत ने फिर से 21 जून को पेश होने का निर्देश दिया। कोर्ट ने अभिनेत्री के खिलाफ दो वारंट जारी किए थे। पहला वारंट 6 अप्रैल 2023 और दूसरा वारंट 20 अप्रैल 2023 को जारी किया गया था।

अमीषा के खिलाफ केस करने वाले शख्स लवर वर्ल्ड एंटरटेनमेंट के मालिक अजय कुमार सिंह हैं। उनके मुताबिक, 2017 में हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात अमीषा पटेल से हुई और उन्हें फिल्मों में निवेश करने का ऑफर मिला।

आरोपों के मुताबिक, उन्होंने फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अमीषा पटेल के खाते में 2.5 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए, लेकिन एक्ट्रेस ने न तो फिल्म के लिए काम किया और न ही पैसे लौटाए। काफी दबाव डालने पर उन्होंने चेक दिया जो बाउंस हो गया।

Related Articles

Back to top button