ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
देश

FacebooktwitterwpkooEmailaffiliates शिक्षा मंत्री टेकाम ने कहा- छत्तीसगढ़ में दो अगस्त से खुलेंगे स्कूल, प्रदेश में शिक्षकों की जल्द होगी नियुक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए वित्त विभाग ने शिक्षकों के खाली पड़े 14 हजार 580 पदों पर पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति आदेश जारी करने को अपनी सहमति दे दी है। प्रदेश में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने वर्ष 2019 में भर्ती परीक्षा ली थी। इसके बाद कोरोना महामारी के कारण स्कूल बंद हो गए और इन शिक्षकों की नियमित भर्ती नहीं हो पाई।

दो अगस्त से खुलेंगे स्कूल

दो अगस्त से खुलने जा रहे स्कूलों के कारण अब इन शिक्षकों को नियुक्त करने के लिए वित्त विभाग ने सहमति दी है। इसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। विभाग के आयुक्त कमलप्रीत ने बताया कि आदेश में कहा गया है कि नियुक्ति आदेश व्यक्तिगत जारी किए जाएं। नियुक्ति आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया जाए कि प्रोबेशन अवधि में देय वेतन वित्त विभाग के निर्देश के अनुसार होगा।

3,177 पदों के लिए व्याख्याताओं की भी होगी भर्ती

पूरे प्रदेश में व्याख्याताओं के 3,177 पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों में अब तक केवल 2,683 पदों पर ही भर्ती के लिए नियुक्ति आदेश निकाला गया है। बाकी 494 पदों पर अभी भर्ती होनी है।

इन पदों के लिए जारी होगा नियुक्ति आदेश

पद                     पदों की संख्या                   विवरण

व्याख्याता            3,177 2,683 नियुक्ति आदेश जारी

सहायक शिक्षक  4,000 जिला स्तर पर प्रक्रिया

शिक्षक              4,500 संभाग स्तर पर प्रक्रिया

अंग्रेजी सहायक शिक्षक 306 जिला स्तर पर प्रक्रिया

अंग्रेजी शिक्षक 456 संभाग स्तर पर प्रक्रिया

शिक्षक कृषि 196 संभाग स्तर पर प्रक्रिया

व्यायाम शिक्षक 745 संभाग स्तर पर

प्रक्रिया सहायक शिक्षक विज्ञान 1,200 जिला स्तर पर प्रक्रिया

कुल 14,580 पद

दो अगस्त से स्कूल खुलने जा रहे हैं। सालों बाद स्कूल शिक्षा विभाग में नियमित व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए व्यापमं ने परीक्षा ली थी। इनकी भर्ती को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट है। वित्त विभाग ने अनुमति दे दी है। अब जल्द ही नियुक्ति आदेश जारी कर दिया जाएगा– डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मंत्री, स्कूल शिक्षा।

Related Articles

Back to top button