ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
देश

दिल्ली में डबल मर्डर आरके पुरम में 2 महिलाओं की गोली मारकर हत्या आरोपी गिरफ्तार

देश के बड़े हिस्से में मौसम की बेरुखी परेशान कर रही है। कहीं चक्रवाती तूफान के कारण भारी बारिश हो रही है तो कहीं भीषण गर्मी पड़ रही है। मानसून का इंतजार हो रहा है। वहीं अपराध (Crime) की खबरें भी लगातार चर्चा में बनी हुई है। ताजा मामला दिल्ली का है जहां डबल मर्डर (Delhi Double Murder) सामने आया है। यहां पढ़िए देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें

दिल्ली: पैसों के लेनदेन में दो महिलाओं की हत्या

दिल्ली के आरके पुरम थाना क्षेत्र के अंबेडकर बस्ती इलाके में अज्ञात हमलावरों ने रविवार को दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। डीसीपी साउथ वेस्ट दिल्ली मनोज ने बताया, मृतकों की पहचान पिंकी (30) और ज्योति (29) के रूप में हुई है। हमलावर मुख्य रूप से पीड़िता के भाई के लिए आए थे

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया पैसे के लेनदेन का मामला लग रहा है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम देव और अन्ना अर्जुन बताए गए हैं।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने को कहा कि प्रिंटिंग प्रेस की ओर से भेजे गए नोटों का उसके पास उचित लेखा-जोखा रहता है। साथ ही केंद्रीय बैंक ने इंटरनेट मीडिया पर चल रही उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें कथित रूप से बड़ी मात्रा में 500 के नोटों के गायब होने की बात कही जा रही थी।

आरबीआई के मुताबिक, यह रिपोर्ट सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्रिंटिंग प्रेस से जुटाई गई जानकारी की गलत व्याख्या पर आधारित है। प्रेसों में प्रकाशित और आरबीआई को भेजे गए बैंक नोटों के मिलान के लिए मजबूत प्रणालियां मौजूद हैं। इनमें बैंक नोटों के उत्पादन, भंडारण और वितरण की निगरानी के लिए प्रोटोकॉल शामिल है।

पिछले महीने ही आरबीआई ने 2000 रुपए के नोट को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की है। साथ ही 30 सितंबर तक लोगों को इन्हें बैंकों से बदलने की सुविधा दी है।

Related Articles

Back to top button