ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

इंटरनेट मीडिया से मिली शिकायत मतदाता सूची देखने पहुंचे कलेक्टर

भोपाल। विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला निर्वाचन शाखा द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है।शहर की विधानसभाओं में मतदाता सूची के सुधार का कार्य किया जा रहा है।बीएलओ घर -घर जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने का काम कर रहे हैं। इसी बीच इंटरनेट मीडिया से नरेला विधानसभा की मतदाता सूची के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह को शिकायतें मिल रही थी। जिससे वह खुद अपनी टीम के साथ मतदाता सूची की जांच करने रविवार को विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे और जांच करने के साथ निरीक्षण किया। इसके अलावा मतदाताओं से बातचीत कर क्षेत्र के बारे में जानकारी भी जुटाई।

जांच में अलग – अलग रहते हुए मिले मतदाता

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि जब टीम सहित नरेला विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण किया और मतदाता सूची की जांच कराई गई तो पता चला कि वास्तविकता में 50 या उससे अधिक मतदाता एक ही घर में निवास न करते हुए अलग-अलग घरों में रहते हैं।साथ ही जांच में यह भी पता चला कि एक ही अनुभाव क्षेत्र में विकसित अवैध कालोनियाें में घरों के नंबर एक होने के कारण इस तरह की विसंगतियां तकनीकि कारणों से प्रदर्शित हो रही हैं।निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने एक महीने में नरेला विधानसभा की मतदाता सूची से सभी तरह की विसंगतियां दूर करने के निर्देश दिए हैं।

नाम जोड़ने व सुधार के लिए चलाया जा रहा है अभियान

विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार एवं जिला छोड़कर चले गए या फिर ऐसे मतदात जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनके नाम हटाने का काम भी किया जा रहा है।इस संबंध में सभी बीएलओ, निर्वाचन शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह समय पर काम पूरा कर लें। जिससे आने वाले चुनाव के दौरान किसी तरह की कोई समस्या न आए।

Related Articles

Back to top button