ब्रेकिंग
केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप चाणक्यपुरी में पाकिस्तान को कड़ा संदेश: हाई कमीशन के बाहर अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर, सिविक एजेंसी... शिवपुरी के नरवर में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या: कैशियर और कर्मचारी पर केस दर्ज, रास्ते... उज्जैन में जुटेगी देश की युवा शक्ति: 17 से 19 सितंबर तक गीता भवन में 'युवा धर्म संसद-2026', 24 राज्य...
मनोरंजन

बिग बॉस के घर से बाहर होकर इस स्टार ने कहा- TRP तुम लोगों को मिल रही है मुझे नहीं

बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी 2 के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर लिया है। 24 घंटे चलने वाले इस रियलिटी शो का ग्रैंड प्रीमियर भी धमाकेदार रहा है। सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट से दर्शकों का परिचय कराया है। इस बार शो में कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की है। इन्हीं में से एक पुनीत सुपर स्टार हैं। पुनीत सोशल मीडिया पर अपनी कॉमेडी कंटेट के लिए लोगों के बीच बहुत फेमस हैं। लेकिन पुनीत ज्यादा देर बिग बॉस के घर में नहीं रह पाए। उन्हें 24 घंटे में ही घर से बाहर निकाल दिया गया है। पुनीत ने जिस धमाकेदार अंदाज के साथ घर में एंट्री ली थी, कुछ घंटे में ही उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

इस गलती की वजह से शो से हुए बाहर

बिग बॉस के घर में एंट्री लेने के बाद से पुनीत का व्यवहार लोगों को घर के दूसरे सदस्यों को पसंद नहीं आ रहा था। उनकी भाषा शैली के साथ हरकतें भी सही नहीं थी। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर प्रकाश कुमार उर्फ पुनीत सुपरस्टार पुनीत बाथरूम में दो फैमिली पैक टूथपेस्ट ट्यूब बर्बाद कर रहे थे।

उन्होंने ट्यूब ली और पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाया, यह दावा करते हुए कि वह अपनी त्वचा को बनाए रखने के लिए रोजाना ऐसा करते हैं। थोड़ी देर बात हैंडवॉश की बोतल को अपने सिर पर खाली कर दिया है। उनकी यही गलती उन पर भारी पड़ गई।

चेतावनी को किया अनसुना

पुनीत शो में बड़े-बड़े दाव कर रहे थे। उन्होंने कहा मुझे बिग बॉस से मतलब नहीं है। मैं जैसा हूं वैसा ही रहूंगा। अगर तुम लोगों को घर में रखना है तो रखो वरना बाहर निकाल सकते हो, क्योंकि उन पर किसी बात का कोई असर नहीं होगा। पुनीत ने बिग बॉस ओटीटी के मेकर्स से कहा कि तुम्हे रखना है रखो, नहीं रखना है मत रखो। टीआरपी तुम लोगों को मिल रही है, मुझे नहीं मिल रही है।

टास्कमास्टर ने सभी को लिविंग एरिया के आसपास इकट्ठा होने के लिए कहा और उन्होंने पुनीत को बिग बॉस की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए फटकार लगाई। उन्होंने पुनीत को चेतावनी भी दी कि अगर वह अपनी हरकतें जारी रखेंगे तो उन्हें घर से निकाल दिया जाएगा। बिग बॉस की चेतावनी के बाद भी पुनीत अपने व्यवहार को गलत नहीं माना और उन्होंने आगे कहा कि बिग बॉस उन्हें घर से बाहर निकाल सकते हैं।

बिग बॉस ने घरवालों को फिर से इकट्ठा किया और उन्हें वोट देने के लिए कहा कि क्या वे पुनीत को बिग बॉस के घर से बाहर करने के समर्थन में हैं। ज्यादातर सदस्यों ने पुनीत के बाहर होने के पक्ष में वोट किया। ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ में घरवालों ने पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ वोटिंग की और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

Related Articles

Back to top button