ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे से दिल्ली पहुंचे, एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया जबरदस्त स्वागत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत पहुंच गए हैं। अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा के बाद आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम का स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी के नारे भी लगे। वहीं पीएम ने सभी लोगों का आभार जताया। इस दौरान जेपी नड्डा और पीएम मोदी ने जनता को भी संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने सभी लोगों का आभार जताया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत

राजधानी दिल्ली में उनके हजारों समर्थकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल और नगाड़े के साथ जबरदस्त स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर तैयारियां की गई थी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेताओं ने द्विपक्षीय और क्वाड वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिका से आने पर उन्हें बधाई दी।

jagran

जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा,’ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ पीएम मोदी की दोस्ती नई नहीं है, उनका पुराना रिश्ता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी यही दोहराया है।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि,’ पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा यह साबित करती है कि उनके नेतृत्व में दुनिया भारत को अलग तरह से देखती है। करोड़ों भारतीयों की ओर से, हम उनका वापस स्वागत करते हैं।’

jagran

पीएम मोदी ने जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में भारत माता की जय कहा। साथ ही उन्होंने सभी लोगों का आभार जताया है। नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद मोदी-मोदी के नार भी लगे। सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा गया।

jagran

एयरपोर्ट के बाहर की गई तैयारियां

पीएम के स्वागत के लिए एयरपोर्ट के बाहर तैयारियां भी गई हैं। वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, दिल्ली से सात सांसद, भाजपा शासित तीन नगर निगमों के मेयर, एनडीएमसी के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी पीएम मोदी के स्वागत के लिए मौजूद रहें। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि सभी सांसदों को हवाई अड्डे के तकनीकी क्षेत्र में पहुंचने के लिए कहा गया है जहां एक मंच स्थापित किया गया है

पीएम मोदी के स्वागत के लिए एक बड़ा मंच किया गया तैयार

गुप्ता ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री स्वागत के लिए एक बड़ा मंच तैयार किया गया है। उनकी सफल यात्रा का स्वागत करने के लिए माला देश के विभिन्न क्षेत्रों के फूलों से विशेष रूप से तैयार की गई है। पीएम मोदी के स्वागत के लिए विभिन्न राज्यों से करीब 100 ढोल और नगाड़े होंगे। पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के बाद आज सुबह करीब 10 बजे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की उम्मीद जताई गई थी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के अमेरिकी दौरे पर थे। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस सहित आस्ट्रेलिया और जापान के प्रधानमंत्री के साथ भी मुलाकात की। अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद, कोविड और अफगानिस्तान सहित तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान यूएनजीए में अपने संबोधन में पाकिस्तान का नाम लिए बिना कड़ा जवाब दिया।

Related Articles

Back to top button