ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
महाराष्ट्र

17 वर्षीय किशोरी ने रची खुद के अपहरण की झूठी कहानी

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले की 17 वर्षीय एक लड़की कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ अपहरण की झूठी कहानी रचने के बाद कोलकाता भाग गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विरार थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कल्याण करपे ने बताया कि यहां विरार इलाके की रहने वाली और एक कंपनी के हाउसकीपिंग सेक्शन में काम करने वाली लड़की शुक्रवार को काम पर गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। इसके बाद उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

अधिकारी ने बताया कि इस बीच, लड़की ने अपने भाई को व्हाट्सअप संदेश में दावा किया कि उसका ‘अपहरण’ किया गया है। उसके परिवार से शिकायत मिलने के बाद, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया।

लड़की ने प्रेमी के साथ कोलकाता के लिए भरी उड़ान 

अधिकारी ने कहा कि पुलिस जांच दल ने कई सुरागों पर काम किया और पता चला कि लड़की ने अपने प्रेमी के साथ पश्चिम बंगाल के कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस की एक टीम दोनों का पता लगाने के लिए कोलकाता गई है।

 

Related Articles

Back to top button