ब्रेकिंग
Advocate Amendment Bill 2025 का विरोध, दिल्ली हाईकोर्ट के वकील सोमवार को नहीं करेंगे काम महाराष्ट्र: विकसित राष्ट्र और 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, शाह ने बताया PM मोदी का विजन बिहार में क्या करने वाली है कांग्रेस? डेढ़ महीने में कई नेताओं ने किया राज्य का दौरा पहले तंत्र-मंत्र कराया, फिर हॉयर किया शार्प शूटर…झगड़ालू पत्नी को मारने के लिए पति ने दी 5 लाख की सु... मैनेजर ने रोकी सैलरी तो कर्मचारियों ने की लूटपाट, पेट्रोल पंप से खोली एलसीडी; डीजल पेट्रोल भी चुराया ‘इस्लाम में महिलाओं की इज्जत नहीं…’ लखनऊ में दो युवकों ने अपनाया सनातन धर्म, रखा ये नाम RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के प्रधान सचिव नियुक्त कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच अब भाषा को लेकर विवाद? बेलगावी में कन्नड़ बोलने पर बस कंडक्टर को पीटा ‘जन गण मन…’ की धुन से गूंजा पाकिस्तान, लाहौर में बजा भारतीय राष्ट्रगान निरीक्षण के दौरान धंस गई टनल की छत, छह मजदूर दबे; मचा हड़कंप

माघ पूर्णिमा के दिन गंगा में डुबकी लगाने का क्या है सही समय?

हिंदू धर्म में पूर्मिमा की तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है. साल भर में 12 पूर्णिमा होती हैं. हर एक पूर्णिमा का अपना महत्व है, लेकिन धर्म शास्त्रों में माघ पूर्णिमा को अति विशेष माना गया है. जो पूर्णिमा तिथि माघ के महीने में पड़ती है उसे माघी या माघ पूर्णिमा कहा जाता है. माघ पूर्णिमा के दिन जगत के पालनहार श्री हरि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के पूजन का विधान है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन गंगा और संगम समेत पवित्र नदियों में स्नान-दान करने की परंपरा भी सदियों से चली आ रही है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से सभी पापों का नाश हो जाता है. साथ ही जातक को मरने के बाद मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है. इस दिन स्नान शुभ समय या मुहूर्त में ही करना चाहिए. ऐसा करके व्यक्ति को विशेष लाभ मिलते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन स्नान का शुभ समय क्या है.

कब है माघ पूर्णिमा ?

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ महीने की पूर्णिमा तिथि मंगलवार, 11 फरवरी 2025 को शाम 6 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगी. वहीं ये तिथि बुधवार 12 फरवरी को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस बार माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को मनाई जाएगी. इसी दिन इसका व्रत रखा जाएगा.

माघ पूर्णिमा पर इस समय में करें स्नान

माघ पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त 5 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगा. ये मुहूर्त 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगा. अमृत काल 5 बजकर 55 मिनट से 7 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. ऐसे में इन समयों पर स्नान किया जा सकता है, लेकिन हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को अधिक महत्वपूर्ण और शुभ माना गया है. इसलिए ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें.

माघ पूर्णिमा का महत्व

माघ पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है. माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था. इस भगवान विष्णु गंगा में विराजमान रहते हैं. इसलिए इस दि गंगा स्नान से व्यक्ति को कई गुना पुण्य प्राप्त होता है. माघ पूर्णिमा के दिन स्नान, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के पूजन से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. माघ पूर्णिमा के दिन दान करने से पुण्य फल मिलता है. घर में सुख-शांति का वातावरण रहता है. इस दिन किए गए शुभ कार्य सफल होते हैं.

Advocate Amendment Bill 2025 का विरोध, दिल्ली हाईकोर्ट के वकील सोमवार को नहीं करेंगे काम     |     महाराष्ट्र: विकसित राष्ट्र और 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, शाह ने बताया PM मोदी का विजन     |     बिहार में क्या करने वाली है कांग्रेस? डेढ़ महीने में कई नेताओं ने किया राज्य का दौरा     |     पहले तंत्र-मंत्र कराया, फिर हॉयर किया शार्प शूटर…झगड़ालू पत्नी को मारने के लिए पति ने दी 5 लाख की सुपारी     |     मैनेजर ने रोकी सैलरी तो कर्मचारियों ने की लूटपाट, पेट्रोल पंप से खोली एलसीडी; डीजल पेट्रोल भी चुराया     |     ‘इस्लाम में महिलाओं की इज्जत नहीं…’ लखनऊ में दो युवकों ने अपनाया सनातन धर्म, रखा ये नाम     |     RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के प्रधान सचिव नियुक्त     |     कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच अब भाषा को लेकर विवाद? बेलगावी में कन्नड़ बोलने पर बस कंडक्टर को पीटा     |     ‘जन गण मन…’ की धुन से गूंजा पाकिस्तान, लाहौर में बजा भारतीय राष्ट्रगान     |     निरीक्षण के दौरान धंस गई टनल की छत, छह मजदूर दबे; मचा हड़कंप     |