ब्रेकिंग
Elephant Alert in Marwahi: फसलों को नुकसान और ग्रामीणों में दहशत; अनूपपुर से जीपीएम में दाखिल हुआ हा... Swachhata Samvad Surguja: स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं, जिम्मेदारी है; सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने दी म... Jashpur Crime News: कुनकुरी थाना परिसर में टावर पर चढ़कर युवती ने दी जान; मोबाइल पर खतरनाक वीडियो देख... Political Clash in Chhattisgarh: नेता प्रतिपक्ष के बयान पर भड़के जगद्गुरु रामभद्राचार्य; कहा- 'अशभ्य ... Bastar News: खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई; रेत का अवैध परिवहन करते 36 गाड़ियां जब्त Anti-Encroachment Drive in Balod: 40 मीटर चौड़े सदर बाजार को मिली राहत; व्यापारियों के अवैध कब्जे पर... TS Singh Deo on Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों पर टी.एस. सिंहदेव का केंद्र सरकार पर हमला... MCB News: रमदहा वॉटरफॉल घूमने आए युवकों के साथ मारपीट; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस... Durg Crime News: दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन; म्यूल अकाउंट का मास्टरमाइंड और 38 लाख के गबन का आरोपी गिर... Raipur Crime News: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 26 आरोपी गिरफ्तार
खेल

भारत-पाक मैच के दौरान अहमदाबाद में होटलों का किराया 1 लाख रुपए तक पहुंचा

भारत में इस साल होने वाले क्रिकेट वनडे विश्व कप (Cricket World Cup 2023) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ओपनिंग मैच के साथ ही फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में होगा। भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच महामुकाबला भी यही होगी।

ताजा खबर यह है कि भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान अहमदाबाद में होटल में ठहरना बहुत महंगा होने जा रहा है। होटल मालिकों ने उन तारीखों के लिए अभी से होटल का किराया बढ़ा दिया गया है। कहीं-कहीं तो यह एक लाख रुपए तक पहुंच गया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। अहमदाबाद के मैचों का एलान होने के बाद यहां होटलों का किराया 10 गुना तक बढ़ गया है।

विभिन्न होटल बुकिंग वेबसाइटों पर उपलब्ध दरों से पता चलता है कि जबरदस्त मांग के कारण 15 अक्टूबर के लिए होटल बुकिंग महंगी होने जा रही है।

कुछ लग्जरी होटल एक कमरे के लिए 50,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक चार्ज कर रहे हैं। जबकि सामान्य दिनों में लक्जरी होटलों में कमरे का किराया 5,000 रुपये से 8,000 रुपये के बीच रहता है।

आईसीसी और बीसीसीआई के मेहमानों के लिए अहमदाबाद में लगभग 10,000 कमरे उपलब्ध हैं, लेकिन एक लाख सीटों वाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए 40,000 प्रशंसकों के शहर में आने की उम्मीद है। इसी मांग के कारण शहर के कुछ लक्जरी होटलों में 15 अक्टूबर के लिए कमरे उपलब्ध नहीं हैं।

गुजरात होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सोमानी का कहना है कि दरों में बढ़ोतरी केवल लक्जरी होटलों तक ही सीमित है।

Cricket News: अगरकर ने मुख्य चयनकर्ता पद के लिए आवेदन किया

इस बीच, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता पद के लिए आवेदन किया है। उन्होंने हालांकि इसको लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन मुंबई क्रिकेट संघ के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। इससे पहले अगरकर ने गुरुवार को आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स में सहायक कोच के पद से त्यागपत्र दे दिया था जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह चयनकर्ता पद के लिए आवेदन करेंगे।

Related Articles

Back to top button