ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
झारखण्ड

तेजस्वी यादव का ‘मिशन झारखंड’! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंगे चुनावी बिगुल

रांची: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड आ रहे हैं. इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश राजद कार्यालय में पूर्व केंद्रीय शिक्षामंत्री और झारखंड राजद प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने दी.

तेजस्वी यादव कल शाम तक रांची पहुंचेंगे

राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश यादव ने कहा कि राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव केरल में चुनावी दौरे पर हैं. 4 अप्रैल की शाम तक उनके रांची पहुंच जाने की उम्मीद है.

रविवार को अभिनंदन समारोह, फिर संगठन विस्तार पर बैठक

जयप्रकाश नारायण यादव ने बताया कि रविवार 5 अप्रैल को रांची के कार्निवल बैंक्वेट हॉल में तेजस्वी यादव का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा. इसके बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष झारखंड में राजद के संगठन विस्तार को लेकर विधायकों, प्रदेश अध्यक्ष, राजद के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे.

अगर गड़बड़ी नहीं होती तो तेजस्वी यादव आज बिहार के मुख्यमंत्री होते

झारखंड में महागठबंधन मजबूत और एकजुट

झारखंड में महागठबंधन दलों के बीच जारी खटपट से इंकार करते हुए झारखंड राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि आपस में कहीं कोई विवाद नहीं है. जो अंदरूनी बात है, उसे आपस में मिल बैठकर सुलझा लिया जाएगा.

झारखंड में मजबूत जनाधार को और बढ़ाएंगे

पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि झारखंड में हमारा मजबूत जनाधार है और इसे और बढ़ाने की जरूरत है. इस दौरान राजद विधायक दल के नेता और पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव, महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश, युवा राजद अध्यक्ष रंजन यादव, महासचिव कमलेश यादव, डॉ. मनोज कुमार, कैलाश यादव सहित कई नेता मौजूद थे. मीडिया ब्रिफिंग के बाद कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राजद की सदस्यता ली.

Related Articles

Back to top button